माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित ने दुनिया को कहा अलविदा,  आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित ने दुनिया को कहा अलविदा,  आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज (12 मार्च) को सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। स्नेहलता  की उम्र 91 साल बताई जा रही है। आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा। 



माधुरी ने दी जानकारी 



माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित के निधन की जानकारी एक्ट्रेस के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है। वहीं माधुरी ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा। 



ये खबर भी पढ़िए...





Actress Madhuri Dixit स्नेहलता दीक्षित का निधन माधुरी दीक्षित की मां का निधन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित Snehlata Dixit Death Madhuri Dixit mother passes away Bollywood News बॉलीवुड न्यूज
Advertisment