महाभारत के ‘शकुनि मामा'' गूफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, 31 मई को बिगड़ी थी तबीयत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
महाभारत के ‘शकुनि मामा'' गूफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, 31 मई को बिगड़ी थी तबीयत

MUMBAI. महाभारत में ‘शकुनि मामा’ का रोल प्ले करने वाले एक्टर गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। वहीं फैंस इस न्यूज को सुनकर काफी अपडेट है और वह जल्दी उनके ठीक होने की कामना कर रहे है। 



गूफी की हालत बेहद गंभीर



दरअसल टीना ने अपने सोशल मीडिया पर गूफी की एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। उनके लिए प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे। कहा जा रहा है कि गूफी काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और अब उनकी हालत अब और ज्यादा बिगड़ गई है। लेकिन 31 मई को उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




View this post on Instagram

A post shared by Tinaa Ghaai (@tinaaghaai)



ये खबर भी पढ़िए.....






शकुनी मामा से मिली असली पहचान



एक्टिंग में आने से पहले गूफी इंजीनियर थे। गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने ‘शकुनि मामा का रोल प्ले किया था। शूफी टीवी शोज के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है। 


महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल तबीयत बिगड़ी गूफी पेंटल हेल्थ अपडेट Shakuni Mama of Mahabharata Goofy Paintal health deteriorated Goofy Paintal health update Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Goofy Paintal गूफी पेंटल