मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार

Manya Jain | Mar 31, 2025, 13:21 IST
Share
SANOJ MISHRA ARREST MONALISA
SANOJ MISHRA ARREST MONALISA

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। उन पर रेप का आरोप है, जिससे मामला विवादों में आया।

Sanoj Mishra Accused : महाकुंभ मेले में वायरल हुई गर्ल मोनालिसा (Monalisa) को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoz Mishra) को गिरफ्तार किया गया है। सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। यह घटना दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद सामने आई। दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

सनोज मिश्रा पर लगे ये आरोप

सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक छोटे कस्बे से आई और हीरोइन बनने की चाहत रखने वाली लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार रेप किया। पीड़िता का कहना है कि 2020 में उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स टिकटॉक और इंस्टाग्राम (TikTok and Instagram) के जरिए दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

ये भी पढ़ें...महाकाल के दरबार में गोविंदा ने खोल दिया अपने जीवन का सबसे बड़ा राज

आत्महत्या की दी थी धमकी- पीड़िता

आरोप है कि 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने पीड़िता को फोन किया और उसे झांसी रेलवे स्टेशन बुलाया। हालांकि, पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देकर मिलने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे आत्महत्या की धमकी दी। डर के मारे पीड़िता मिलने गई। 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर से उसे फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर रेलवे स्टेशन बुलाया।

ये भी पढ़ें... Krrish 4 का इंतजार हुआ खत्म, ऋतिक रोशन अब सिर्फ एक्टर नहीं, डायरेक्टर भी बनेंगे

डायरेक्टर ने बनाए पीड़िता के वीडियो

आरोप है कि इसके बाद सनोज मिश्रा ने पीड़िता को एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे धमकाया। सनोज मिश्रा ने कहा कि अगर लड़की ने विरोध किया तो वह इन तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद आरोप है कि सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिल्म में काम दिलाने का लालच दिया।

मोनालिसा को ऑफर की थी फिल्म

इसके पहले, सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'दि डायरी ऑफ 2025' (The Diary of 2025) में लेने का ऐलान किया था। साथ ही, सनोज ने मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग (acting training) देना शुरू कर दिया था। वह मोनालिसा के साथ विभिन्न स्थानों पर जा रहे थे और उसकी मदद करने की बात कर रहे थे। मोनालिसा के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनोज मिश्रा ने कहा था कि उन्होंने मोनालिसा को देखा और महसूस किया कि वह मदद की पात्र है। सनोज ने कहा कि मोनालिसा का परिवार महाकुंभ मेले में टेंट में रह रहा था और उनके पास अपना घर भी नहीं था। उन्होंने कहा कि लोग मोनालिसा को तंग कर रहे थे, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा था।

ये भी पढ़ें...Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ केसरी में अक्षय, अनन्या और माधवन का स्ट्रॉन्ग एक्टिंग

सोशल मीडिया पर लग रहे आरोप

हाल ही में मोनालिसा को सनोज मिश्रा के साथ प्लेन में देखा गया था, जिससे सोशल मीडिया कुछ लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि सनोज उसका फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि, इस पर सनोज मिश्रा ने जवाब दिया था कि वह मोनालिसा को मदद देना चाहते थे और उस समय उनकी मंशा सही थी।

thesootr links

Tags:
  • Monalisa
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • monalisamahakumbh
  • Sanoj Mishra
  • monalisa bhosle
  • monalisa indore
  • mahakumbh monalisa
  • monalisa film
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा