आनंद महिंद्रा ने की प्रियंका के सिटाडेल 2 में एक्‍शन सींन्‍स-एक्टिंग की तारीफ, बोले- एक्शन हीरो के तौर पर देखना नया अनुभव

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आनंद महिंद्रा ने की प्रियंका के सिटाडेल 2 में एक्‍शन सींन्‍स-एक्टिंग की तारीफ, बोले- एक्शन हीरो के तौर पर देखना नया अनुभव

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। 28 अप्रैल को प्रियंका की ये वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फैंस प्रियंका के एक्‍शन सींन्‍स और एक्टिंग की तारीफ कर रहे है। सिटाडेल दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज बन गई है। इस वेब सीरीज ने कई फेमस सीरीज को पीछे छाड़ दिया है। अब महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा ने भी प्रियंका की तारीफ की हैं।




— Prime Video (@PrimeVideo) April 30, 2023



आनंद महिंद्रा को पसंद आई देसी गर्ल की सिटाडेल



दरअसल आनंद ने प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की खूब तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा- इस वीकेंड पर मैंने सिटाडेल वेब सीरीज का पहला एपिसोड देखा है। रुसो ब्रदर्स की इस शानदार ओटीटी पेशकश को देखकर अपनी जगह से हिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस सीरीज में प्रियंका ने अपने एक्शन अवतार से काफी इंप्रेस किया है। हमारे ज्यादातर एक्शन हीरो की तरह ही प्रियंका के एक्शन में भी दम नजर आया है। फौजी लोग अपनी महत्वकांक्षा के लिए काफी जाने जाते हैं और इस रोल में कहीं न कहीं पीसी फिट बैठती हैं। वह अपनी शर्तों पर लाइफ के पूरे मजे ले रही हैं। 




— anand mahindra (@anandmahindra) May 2, 2023



ये खबर भी पढ़िए....







अगला एपिसोड 5 मई को होगा रिलीज



प्रियंका की ये हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। दो एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके है। अब इसका अगला एपिसोड 5 मई को रिलीज किया जाएगा। बता दें, सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन, मेसन केन के रोल में हैं, जो सिटाडेल का टियर-वन एजेंट है। वह एजेंसी के खत्‍म होन के वक्‍त अपनी याददाश्त मिटाकर बाल-बाल बच गए। प्रियंका जोनस सीरीज में नादिया सिंह के रोल में हैं। वह मेसन की पूर्व साथी हैं। स‍िटाडेल के खत्‍म होने के आठ साल बाद दोनों फिर से जुड़ते हैं।

 


प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra Mahindra Group CEO Anand Mahindra Bollywood News बॉलीवुड न्यूज आनंद ने की  प्रियंका की तारीफ महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा Anand praises Priyanka