मलाइका ने लगाया हॉटनेस का तगड़ा: ये फोटो शूट देखकर दांतों तले दबा लेंगे ऊंगलियां

author-image
एडिट
New Update
मलाइका ने लगाया हॉटनेस का तगड़ा: ये फोटो शूट देखकर दांतों तले दबा लेंगे ऊंगलियां

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) की पहचान एक्टिंग से नहीं बल्कि उनके फैशन और डांस को लेकर है। वो अपने फैशन लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बच्चे की मां मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। 48 की उम्र में भी वह इतनी फिट दिखती हैं कि उनके सामने यंग एक्ट्रेसेस की रंगत भी फिकी पड़ जाती है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है जिसे देखकर फैंस की नींद उड़ गई है



मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की है। उनके इस ड्रेस को डिजाइन राहुल मिश्रा ने किया है। इस ड्रेस में अदाकारा फैंस पर बिजली गिरा रही हैं। मलाइका के बॉडीकॉन शीयर व्हाइट ड्रेस के नीचे ढेर सारा फर ऐड किया गया है। जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। ये ड्रेस बस्ट एरिया और कमर के निचले हिस्से को छोड़कर बाकी जगह से ट्रांसपेरेंट लुक में नजर आ रही है।  अदाकारा ने इसके साथ ग्रे कलर की हिल्स पहन रखी हैं। 



इसके साथ मलाइका ने हैवी मेकअप कर रखा है और बालों को खुला छोड़कर पूरे लुक को ग्लैमरस बनाती नजर आईं। गले में उन्होंने हैवी नेकलेस पहन रखा है। मलाइका अरोड़ा कुछ भी पहनती हैं उसमे वो परफेक्ट लगती हैं। इंडियन हो या फिर वेस्टर्न जिस आउटफिट को वो कैरी करती हैं उसमें हॉटनेस का तड़का अपने आप लग जाता है।


malaika arora sexy looks डिजाइनर ड्रेस मलाइका अरोड़ा फोटोशूट ग्लैमरस लुक Malaika Arora मलाइका अरोड़ा malaika arora photos viral transparent dress Arjun Kapoor अर्जुन कपूर malaika arora photos