/sootr/media/post_banners/1e69fc63f31766f0c97bf3e1afbf06534a6cd5ff7be9a25f4d971b52413ef507.jpeg)
MUMBAI. इन दिनों मुंबई में लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। इसका ग्रैंड फिनाले रविवार 12 मार्च को हुआ। फैशन वीक में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने रैम्प वॉक किया। एक्ट्रेस का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। फैशन वीक में जीनत अमान, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, रकुल प्रीत सिंह,अंशुला कपूर, सुष्मिता सेन, सान्या मल्होत्रा, विजय वर्मा, नेहा धूपिया समेत कई अन्य एक्ट्रेस रैम्प वॉक करती आईं। लैक्मे फैशन वीक के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
मलाइका ने बिखेरा ग्लैमर
लैक्मे फैशन वीक में मलाइका ने भी रैम्म वॉक किया। एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर के शरारा में रैम्प वॉक करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज और हैवी श्रग पहना है। हैवी मेकअप और खुले हुए बाल से मलाइका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। उन्होंने इवेंट में अपने लुक से सारी लाइमलाइट लूट ली।
A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)
ये खबर भी पढ़िए...
सालों बाद रैंप पर चलीं करिश्मा कपूर
रैम्प वॉक के दौरान 48 साल की करिश्मा बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आईं। करिश्मा को काफी वक्त बाद रैंप पर चलते देखा है। एक्ट्रेस फैशन डिजायनर राणा गिल के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। करिश्मा, कलरफुल फ्लोर लेंथ डीपनेक गाउन में नजर आईं। गाउन के साथ उन्होंने एक मैचिंग ब्लैजर भी अपने कंधे पर रखा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने हैवी मेकअप और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किया था। बता दें, करिश्मा अब फिल्मों से दूर हैं। ज्यादातर समय करिश्मा अपने बच्चों के साथ स्पेंड करती हैं।