मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन की सेमी न्यूड फोटो शेयर कर लिखा- माई वेरी ओन लेजी बॉय, यूजर्स बोले- खुद को सिर्फ कुशन से कवर किया है

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन की सेमी न्यूड फोटो शेयर कर लिखा- माई वेरी ओन लेजी बॉय, यूजर्स बोले- खुद को सिर्फ कुशन से कवर किया है

MUMBAI. मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह पोस्ट कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती है। वहीं फैंस भी उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते है। मलाइका अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में दोनों को साथ में देखा गया। इसकी फोटो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में अर्जुन बिना कपड़ों के दिख रहे है। कुछ यूजर्स अर्जुन की इस फोटो को खूब पसंद कर रहे है। जबकि कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। 



मलाइका ने शेयर की सेमी न्यूड फोटो 



दरअसल मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक सेमी न्यूड फोटो शेयर की है। फोटो में अर्जुन बिना कपड़ों के काउच पर बैठकर अंगड़ाईयां लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने आपको सिर्फ एक कुशन से कवर किया हुआ है। अर्जुन बिना कपड़ों के काउच पर आराम फरमा रहे थे, इतने में एक्ट्रेस ने उनकी फोटो क्लिक पर पोस्ट कर दी। फोटो शेयर कर मलाइका ने कैप्शन में लिखा- मेरा लेजी ब्वॉय। वहीं अर्जुन ने भी मलाइका की इस पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।



ये खबर भी पढ़िए....






अर्जुन का इशारों-इशारों में ट्रोलर्स को जवाब 



अर्जुन की इस बोल्ड फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने फोटो पर जमकर रिएक्ट किया। जबकि कुछ ने मलाइका को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसके बाद अर्जुन ने भी मलाइका की इस स्टोरी पर दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया और इशारों-इशारों में ट्रोलर्स को जवाब भी दे डाला।



काफी सालों से डेट कर रहे है दोनों



अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे हैं। मलाइका 49 साल की हैं। जबकि अर्जुन 37 साल की है। मलाइका पहले अरबाज खान की पत्नी थीं, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। 2017 में उन्होंने डिवोर्स ले लिया था।


मलाइका अरोड़ा semi nude photo of Arjun Arjun Kapoor Malaika posted bold photo Malaika Arora Malaika-Arjun अर्जुन की सेमी न्यूड फोटो मलाइका ने पोस्ट की बोल्ड फोटो अर्जुन कपूर मलाइका-अर्जुन