700 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके इनोसेंट का निधन, पूर्व लोकसभा सांसद कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
700 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके इनोसेंट का निधन, पूर्व लोकसभा सांसद कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

MUMBAI. मलयाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे 3 मार्च से ही अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर इनोसेंट को कोविड हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बताया जा रहा है कि इनोसेंट के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आखिर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कोच्चि वीपीएस अस्पताल में रविवार 26 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनका निधन हो गया। आज (27 मार्च) शाम को उनका अंतिम संस्कार होगा।




— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) March 26, 2023




— KhushbuSundar (@khushsundar) March 26, 2023



700 से ज्यादा फिल्मों में आ चुके हैं नजर



इनोसेंट 3 मार्च से ही हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्हें लगातार सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में एडमट कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। इनोसेंट ने अपने पांच दशक के करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। नोसेंट ने 1972 में फिल्म 'नृत्यशाला' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्टर ने रामजी राव स्पीकिंग, मिथुनम्, कल्याणरमन, मनिचित्रथाजु, किल्लुकम, देवासुरम्, संदेशम जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर आखिरी बार  2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कडुवा' में नजर आए थे।



ये खबर भी पढ़िए...






राजनीति में सक्रिय थे इनोसेंट



फिल्मों के अलावा इनोसेंट राजनीति में भी सक्रिय रहे। 1979 में इनोसेंट को इरिंजलक्कुडा नगरपालिका का पार्षद चुना गया था। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इनोसेंट ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इनोसेंट ने थिस्सुर डिस्ट्रीक्ट के चालाकुडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इनोसेंट करीब 12 साल तक असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के अध्यक्ष पद पर काम करते रहे। उनके अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स को बड़ा झटका लगा है।


इनोसेंट Malayalam actor passed away from Kovid Innocent passed away Malayalam actor Innocent Innocent कोविड से मलयाली एक्टर का निधन इनोसेंट का 75 साल की उम्र में निधन मलयालम एक्टर इनोसेंट का निधन