दूरदर्शन के ''शांति'' से शुरू हुआ मंदिरा का सफर, DDLJ ने बदली किस्मत, 51 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का रखती हैं ख्याल

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
दूरदर्शन के ''शांति'' से शुरू हुआ मंदिरा का सफर, DDLJ ने बदली किस्मत, 51 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का रखती हैं ख्याल

MUMBAI. अपने हुस्न से कभी फिल्मी पर्दे पर तो कभी क्रिकेट ग्राउंड में लोगों को घायल करने वाली मंदिरा बेदी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। क्रिकेट की असीम समझ और कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए मंदिरा को ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा। स्क्रीन पर लाखों लोगों की धड़कनें बढ़ाने वाली मंदिरा बेदी का आज यानी 15 अप्रैल को जन्मदिन है। मंदिरा इस साल अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेट के प्रति काफी संवेदनशील है। आइए जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए मंदिरा किस तरह का करती है रोजाना वर्कआउट। मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम वीरेंद्र सिंह बेदी और मां का नाम गीता बेदी है।  





कभी नहीं छोड़ती एक्सरसाइज





मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस के जरिए सभी को इंप्रेस करती आई हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर योग और एक्सरसाइज करते हुए अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मंदिरा हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इसके अलावा वह जिम, स्विमिंग और रनिंग भी करती हैं। मंदिरा अपने रूटीन को लेकर इतनी सख्त हैं कि वह ट्रैवल के समय भी एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती हैं।





संडे को भी करती है वर्कआउट





ट्रैवेल के समय जब मंदिरा के पास जिम के इक्युपमेंट्स नहीं होते हैं तो वह रूम में ही एक्सरसाइज कर लेती हैं। मंदिरा को रनिंग भी बहुत पसंद है। वह अब तक दो हाफ मैराथन दौड़ चुकी हैं। उन्हें बारिश में सड़कों पर दौड़ना बहुत पसंद है। मंदिरा सुपर स्ट्रॉन्ग महिला हैं। वह एक दिन में 1000 स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी कर लेती हैं। ज्यादातर लोग संडे को एक्सरसाइज से छुट्टी ले लेते हैं, लेकिन मंदिरा संडे को भी एक्सरसाइज करती हैं।





ये भी पढ़े...





'कृष 4' को लेकर राकेश रोशन का अपडेट, बताया कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, किस महीने होगी रिलीज





ऐसा है उनका डाइट चार्ट





एक्सरसाइज के अलावा अगर डाइट की बात करें तो वह घर का बना सादा खाना खाना पसंद करती हैं। वह वर्कआउट से पहले एक केला खाती हैं और लंच में सब्जी, दाल और रोटी लेती हैं। वह डिनर बहुत लाइट लेती हैं और रात को रोटी नहीं खातीं। जब लोग खुद को फिट रखते हैं या वेट लॉस करते हैं तो वह सबसे पहले मीठा छोड़ देते हैं, लेकिन मंदिरा को मीठा खाना बहुत पसंद है। जो लोग अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं उन्हें मंदिरा को जरूर फॉलो करना चाहिए।





1994 में करियर हुआ शुरू





एक्ट्रेस और किक्रेट एंकर  मंदिरा बेदी के करियर 1994 में छोटे पर्दे के प्रसिद्ध शो शांति से हुआ। इस शो में उन्होंने शांति की भूमिका अदा की थी। उनके बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन से फिल्म निर्देशक इतने प्रभावित हुए कि, उन्हें फिल्मो के ऑफर मिलने लगे। इस शो के बाद अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने परमिट सेठी की बहन की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह एकता कपूर के प्रसिद्ध टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी में नजर आईं। अभिनय के अलावा वह कॉमेडी शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं, साथ ही वह कई रियलिटी शो की एंकर भी रह चुकी हैं। 





14 फरवरी 1999 को हुई थी मंदिरा की शादी





मंदिरा बेदी 1996 में फिल्म मेकर राज कौशल से पहली ही मुलाकात में दिल दे बैठीं थी। मंदिरा और राज ने 14 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी।  राज और मंदिरा ने दो बार शादी की, एक बार आर्य समाज के हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार और फिर एक आनंद कारज समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 12 साल बाद मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 19 जून 2011 को अपने बेटे वीर कौशल का वेलकम किया था। जिसके बाद 28 जुलाई  2020 को जोड़े ने एक बच्ची, तारा बेदी कौशल को गोद लिया था। कोविड के दौरान राज कौशल की हार्ट अटैक से 30 जून 2021 को मौत हो गई।



 



cricket anchor mandira bedi mandira bedi age Bollywood News mandira bedi birthday क्रिकेट एंकर मंदिरा बेदी mandira bedi मंदिरा बेदी उम्र मंदिरा बेदी जन्मदिन मंदिरा बेदी