'भारत की बात सुनाने वाले' बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

Kaushiki | Apr 04, 2025, 08:40 IST
bharat kumar nidhan
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था, जिनमें उपकार, क्रांति और शहीद जैसी फिल्में शामिल हैं।

बॉलीवुड से आज एक बहुत ही दुखद खबर आई है। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका फिल्मी करियर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए मशहूर रहा और उन्हें प्यार से 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था। उनके कुछ प्रमुख फिल्मों में क्रांति, उपकार और शहीद जैसी देशभक्ति की धारा से जुड़ी हुई थीं।



ये खबर भी पढ़ें...Spider-Man 4 का नया टाइटल और रिलीज डेट का खुलासा, जानिए कब आएगी धमाकेदार फिल्म



फैंस और सेलेब्स ने जताया शोक

मनोज कुमार के निधन की खबर ने उनके फैंस को गहरे दुःख में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्मों से न सिर्फ भारतीय सिनेमा को आकार दिया, बल्कि उनके गाने भी आज तक लोगों की जुबां पर हैं। उपकार फिल्म का गाना 'मेरे देश की धरती' आज भी हर दिल में बसा हुआ है।



ये खबर भी पढ़ें... मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार



मनोज कुमार का फिल्मी सफर

अशोक पंडित ने जताया शोक

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, "मनोज कुमार, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता, हमारे प्रेरणा स्रोत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के शेर थे। उनका निधन हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे।"



ये खबर भी पढ़ें... Upcoming Movies: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में



व्यक्तिगत जीवन और राजनीति में कदम

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके द्वारा निभाए गए करैक्टर के नाम से उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा।



उन्होंने अपने अभिनय करियर को 1995 में आई फिल्म मैदान-ए-जंग के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने 1999 में अपने बेटे कुणाल गोस्वामी को फिल्म जय हिंद में निर्देशित किया, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट के बाद मनोज कुमार ने राजनीति में कदम रखा और 2004 में बीजेपी में शामिल हो गए थे।



मनोज कुमार की छवि और उनके योगदान को हमेशा भारतीय सिनेमा में याद रखा जाएगा। उनका निधन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।



ये खबर भी पढ़ें...Jaat trailer: सनी देओल की फिल्म जाट का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें क्या है खास



Tags:
  • Bollywood News
  • breaking news
  • Manoj Kumar
  • मनोज कुमार
  • Mumbai's Kokilaben Hospital
  • Mumbai
  • latest news
  • Bharat Kumar
  • भारत कुमार
  • मनोरंजन न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज