Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म ने सोमवार को मारी बाजी

Anjali Dwivedi | Feb 03, 2026, 17:20 IST
mardaani-3-box-office-collection-day-4-report
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 4 दिनों में 19.65 करोड़ कमाकर धमाका कर दिया है। फिल्म ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब इसे समीक्षकों खूब सराहना मिल रही है।

Entertainment News.बॉलीवुड की लेडी सिंघम यानी रानी मुखर्जी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गई हैं। उनकी नई फिल्म मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बहुत मजबूत रखी है। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हई है। दर्शकों को शिवानी शिवाजी रॉय का निडर और बेबाक अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।



सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से मुकाबला होने के बावजूद फिल्म टिकी हुई है। रिलीज के चौथे दिन इस क्राइम थ्रिलर ने 2.15 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कारोबार 20 करोड़ के बेहद जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकेगी।



Mardaani 3:फिर 'मर्दानी' बनकर लौटेंगी रानी मुखर्जी, अगले साल फरवरी में रिलीज होगी 'मर्दानी 3' - Ran


चार दिनों में मर्दानी 3 ने कैसे पकड़ी रफ्तार?

मर्दानी 3 की शुरुआत अपनी पुरानी दोनों फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा धमाकेदार रही है। पहले दिन 30 जनवरी शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ की ओपनिंग के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 50% का जबरदस्त उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ कमाए और रविवार को यह आंकड़ा 7.25 करोड़ रहा।



सोमवार के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई 19.65 करोड़ है। वर्किंग डे होने के बावजूद दो करोड़ से ज्यादा कमाना एक अच्छी जीत है। रानी मुखर्जी के करियर के लिए यह फिल्म एक बहुत बड़ा माइलस्टोन साबित हो रही है। दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म की कहानी और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



Border 2 के तूफान में भी डटी Mardaani 3! रानी मुखर्जी को मिली करियर की बेस्ट सोलो ओपनिंग - mardaani


क्या मर्दानी 3 बनेगी रानी मुखर्जी की सबसे बड़ी फिल्म?

अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि यह फिल्म कितना आगे जाएगी। रानी मुखर्जी की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए इसे मेहनत करनी होगी। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर नो वन किल्ड जेसिका फिल्म का कब्जा बना हुआ है। 'नो वन किल्ड जेसिका' ने अपने समय में कुल 29 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था।



मर्दानी 3 फिलहाल इस ऐतिहासिक आंकड़े से महज 9 करोड़ की दूरी पर खड़ी है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म जल्द ही यह लक्ष्य पा लेगी। दूसरे वीकेंड तक 'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में होगी। यह फिल्म न केवल पैसा कमा रही है, बल्कि एक कड़ा संदेश भी दे रही है।



Mardaani 3: एक्साइटमेंट लेवल हाई! कब रिलीज होगी Rani Mukerji की फिल्म, उग्र Shivani Shivaji Roy को


सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक सच्ची कहानी

मर्दानी (Rani Mukherjee) फ्रेंचाइजी हमेशा से ही समाज के कड़वे सच को बड़े पर्दे पर दिखाती है। साल 2014 में पहली मर्दानी ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर बात की थी। फिर 2019 में मर्दानी 2 ने एक साइको सीरियल किलर की खौफनाक दास्तां सुनाई थी। अब तीसरी किस्त में भी निर्देशक अभिराज मीनावाला ने एक नया सामाजिक मुद्दा उठाया है।



आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म हर महिला को सशक्त महसूस कराती है। फिल्म की पटकथा बहुत ही कसी हुई है जो दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखती है। रानी मुखर्जी ने इस किरदार में जान फूंकने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। यही वजह है कि शिवानी शिवाजी रॉय आज घर-घर में एक लोकप्रिय नाम बन गई है।



ये खबरें भी पढ़ें...



12:12 पर रिलीज हुआ Dhurandhar 2 Teaser, रणवीर के खूंखार लुक ने इंटरनेट पर मचाया गदर



Dhurandhar 2 की रिलीज डेट कन्फर्म, यश की टॉक्सिक से होगी टक्कर



Dhurandhar Shooting Location: कहां-कहां हुई थी रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर की शूटिंग?



Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा



Tags:
  • बॉलीवुड
  • रानी मुखर्जी
  • Rani Mukherjee
  • Entertainment
  • Box office
  • बॉक्स ऑफिस