/sootr/media/media_files/2026/02/03/dhurandhar-2-teaser-2026-02-03-13-11-15.jpg)
Dhurandhar 2 Teaser: अगर आप भी एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब बारी है इसके दूसरे पार्ट की।
आदित्य धर ने जबसे धुरंधर 2 का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर बस इसी की चर्चा है। बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
ये आज (3 फरवरी) दोपहर ठीक 12:12 बजे रिलीज किया गया है। जैसे ही जियो स्टूडियोज ने यूट्यूब पर ये ग्लिम्प्स डाला, फैन्स के बीच खलबली मच गई।
धुरंधर 2 में कैसा है रणवीर का लुक
टीजर की शुरुआत होती है एक भारी आवाज और गहरे अंधेरे के साथ। जैसे ही रणवीर सिंह स्क्रीन पर आते हैं, उनका लुक देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। काले लंबे कोट में रणवीर सिंह यानी हमारे हमजा अली मजारि एकदम बीस्ट मोड में नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उस डायलॉग की हो रही है जहां वो कहते हैं- 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसता भी है और मारता भी है!' ये लाइन उरी के जोश की याद दिलाती है लेकिन इस बार अंदाज और भी ज्यादा खूंखार है।
/sootr/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/69816c929c27c-ranveer-singh-in-dhurandhar-310450343-16x9-143923.jpg?size=948:533)
क्या होगी धुरंधर 2 की कहानी
अगर आपको पहला पार्ट याद हो, तो रणवीर ने पाकिस्तान के क्रिमिनल नेटवर्क की धज्जियां उड़ाई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में अब उनके किरदार जैस्किरत सिंह रांघी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी।
इस बार कहानी बदले की आग, खतरनाक एक्शन और गहरे कॉन्फ्लिक्ट्स के इर्द-गिर्द घूमेगी। आदित्य धर ने पहले ही साफ कर दिया था कि ये फिल्म रियल-लाइफ इंस्पायर्ड इवेंट्स पर बेस्ड होगी। इसका मतलब है कि ऑडियंस को पर्दे पर कुछ ऐसा दिखने वाला है जो पहले कभी नहीं देखा गया।
क्या है 12:12 की न्यूमरोलॉजी का कनेक्शन
आदित्य धर की धुरंधर 2 के टीजर के लिए 12:12 की टाइमिंग महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है। मेकर्स ने 12:12 की टाइमिंग चुनकर वाकई गजब का अटेंशन-बम फोड़ा है।
न्यूमरोलॉजी की मानें तो 12 नंबर परफेक्शन और बैलेंस का साईन है। ये फिल्म के लिए लकी साबित हो सकता है। पर असली खेल तो मार्केटिंग का है। डिजिटल जमाने में ऑडियंस का ध्यान खींचना एक साइंस है।
12:12 जैसा यूनिक टाइम दिमाग में तुरंत फिट हो जाता है। मंगलवार दोपहर का ये टाइम इसलिए भी परफेक्ट है क्योंकि लंच ब्रेक में सोशल मीडिया एंगेजमेंट एकदम पीक पर होता है। साउथ की फिल्मों वाला ये टाइमिंग-स्वैग अब बॉलीवुड में भी आग लगा रहा है। इससे टीजर रिलीज होते ही वायरल होना तय है।
यश की टॉक्सिक से होगी क्लैश
पहले पार्ट ने 831 करोड़ का नेट घरेलू कलेक्शन करके हिस्ट्री क्रिएट कर दिया था। अब मेकर्स को उम्मीद है कि धुरंधर 2 आसानी से एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। लेकिन धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली ये फिल्म यश की टॉक्सिक से क्लैश करेगी।
हालांकि, रणवीर (Ranveer Singh) का पैन-इंडिया क्रेज और फिल्म की तगड़ी ब्रांड वैल्यू इसे रेस में सबसे आगे रख सकती है। ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
फैन्स का रिएक्शन
टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई है। कोई रणवीर के किलर लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई शशवत सचदेव के दमदार बैकग्राउंड स्कोर का दीवाना हो गया है।
फैंस का कहना है कि रणवीर ने इस बार एक्टिंग का लेवल ही बदल दिया है। फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर है और टीजर ने माहौल पूरी तरह भौकाली बना दिया है। अब सबको बस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Dhurandhar 2 की रिलीज डेट कन्फर्म, यश की टॉक्सिक से होगी टक्कर
Dhurandhar Shooting Location: कहां-कहां हुई थी रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर की शूटिंग?
Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us