/sootr/media/post_banners/76a2e904d963511a069d0eeaa226e2e8b6a01f0fcb3d189e7e5ed593c9052c83.jpeg)
MUMBAI. 71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन इस बार इंडिया में होने वाला है। मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन का आयोजन 27 साल बाद इंडिया में होने जा रहा है। इसमें 130 देश की कंटेस्टेंट शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मिस वर्ल्ड का आयोजन इस साल नवंबर में होगा। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। बता दें, भारत ने आखिरी बार 1996 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
27 साल बाद भारत में होगा मिस वर्ल्ड
दरअसल मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने मिस वर्ल्ड पेजेंट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा- मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही हूं कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार इंडिया में होने जा रहा है। इंडिया से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहल जब में यहां आई थी तभी भारत में मेरे दिल में बस गया था।
A post shared by Miss World (@missworld)
ये खबर भी पढ़िए...
सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी
71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट में 130 देशों की कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगी। वह फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी हैं। वहीं इवेंट का फाइनल राउंड इसी साल के आखिर में नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा।
भारतीय मिस वर्ल्ड की लिस्ट
इंडिया में कई हसीना मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है। इसमें मानुषी छिल्लर (2017), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (1999), डायना हैडन (1997), ऐश्वर्या राय (1994) और रीता फारिया (1966) का नाम शामिल है।