कार्तिक- कृति की मूवी शहजादा को नहीं मिल रही ऑडियंस, 5 दिन में 50 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई फिल्म

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कार्तिक- कृति की मूवी शहजादा को नहीं मिल रही ऑडियंस, 5 दिन में 50 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई फिल्म

MUMBAI. कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है। पांच दिन में फिल्म 50 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई है। फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिल रही है। इस फिल्म ने भारत में कुल 24.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि दुनियाभर में 33.5 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है। 



डे-टू-डे कलेक्शन



शहजादा ने ओपनिंग डे यानी 17 फरवरी को 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 18 फरवरी  फिल्म ने 6.65 करोड़,  तीसरे दिन 19 फरवरी  7.55 करोड़,  चौथे दिन 20 फरवरी 2.25 करोड़ और पांचवें दिन 21 फरवरी को महज 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.45 करोड़ रुपए हो गया है। शहजादा 5 दिन में 50 करोड़ भी नहीं पहुंच पाई है। फिल्म के इस कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के लिए 100 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल है।  



ये खबर भी पढ़िए...






अल्लू की फिल्म की रीमेक है शहजादा



शहजादा, अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म की रीमेक है।  फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू में बनी फिल्म ‘अला वैकुण्ठपुरामुलू’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। शहजादा को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। वहीं शहजादा में कार्तिक,  कृति के अलावा रोनित रॉय, मनीषा कोइराला, परेश रावल और सचिन खेडेकर नजर आ रहे है। 


film shehzada film shehzada flop shehzada condition bad Shehzada Box Office Collection Day 5 फिल्म शहजादा फिल्म शहजादा फ्लॉप शहजादा की हालत खराब शहजादा  5वें दिन का कलेक्शन