बड़े पर्दे पर फिर दिखाई देगा माही का जलवा, दोबारा रिलीज होगी सुशांत सिंह की ''एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी''

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
बड़े पर्दे पर फिर दिखाई देगा माही का जलवा, दोबारा रिलीज होगी सुशांत सिंह की ''एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी''

 MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्में आज भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सुशांत के करियर की सबसे शानदार फिल्मों का जिक्र किया जाए तो उसमें डायरेक्टर नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का नाम जरूर शामिल होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिजीज होने का सही समय इसलिए भी एकदम परफेक्ट है क्योंकि आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है और धोनी ने एक बार फिर चैन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल ली है। आज भी धोनी के मैदान पर आते ही फैंस उन्हें खूब चीयर्स करते हैं।



'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की होगी री-रिलीज 



गुरुवार, (4 मई) को स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में स्टार स्टूडियो इस बात की जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' दोबारा से सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। ट्वीट में लिखा है- जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी-धोनी-धोनी चिल्लाएगा। 12 मई को 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही है।



ये भी पढ़ें...







— Star Studios (@starstudios_) May 4, 2023



पोस्टर पर लिखा-माही फिर आ रहा है



इस ट्वीट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल है, जिस पर लिखा है- माही फिर आ रहा है। मालूम हो की भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की विरासत की गाथा को दोबारा से दिखाने के लिए फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। 



फिल्म ने 133 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई



'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी अदा किया था। आलम ये रहा कि 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ की बंपर कमाई की थी।


MS Dhoni The Untold Story Sushant Singh's MS Dhoni The Untold Story MS Dhoni The Untold Story to be re-released Dhoni's biopic film to be re-released MS Dhoni The Untold Story on the big screen एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी सुशांत सिंह की एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी दोबारा रिलीज होगी एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी धोनी की बायोपिक पर बनी फिल्म फिर रिलीज होगी बड़े पर्दे पर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
Advertisment