क्रूज पार्टी: सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन, NCB ने किया खुलासा

author-image
एडिट
New Update
क्रूज पार्टी: सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी मुनमुन, NCB ने किया खुलासा

भोपाल. NCB ने 9 अक्टूबर को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने खुलासा किया कि मुंबई की क्रूज पार्टी (Cruise Party Case) आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके अपनाए थे। लड़कों ने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाया था। वहीं, लड़कियों सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी। खबरों के मुताबिक, सागर की मुनमुन धमीचा ने (Munmun Dhamecha) पार्टी में ड्रग्स (Drug) ले जाने के लिए पैड (Sanitary Pad) वाला तरीका अपनाया था।

फैशन मॉडल है मुनमुन धामीचा

मुनमुन एक फैशन मॉडल है। शायद मॉडलिंग के जरिए ही वो बड़े सिलेब्रिटीज के संपर्क में आई हैं। सोशल मीडिया पर मुनमुन के कई सेलेब्रिटीज के साथ फोटोज मौजूद हैं। मुनमुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। उसने अपने अकाउंट पर अपने मॉडलिंग फोटोशूट की काफी सारी तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं।

सागर की रहने वाली है मुनमुन

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन (Aryan Khan) के साथ क्रूज (Cruise) से अरेस्ट हुई मॉडल मुनमुन धमीचा (Munmun Dhamecha) को भी 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया गया है। मुनमुन का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। वे सागर (Sagar) की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग सागर तो हायर एजुकेशन भोपाल में हुआ। सागर में अब उनके परिवार का कोई नहीं रहता। 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रह रही थीं। भाई प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर हैं। मुनमुन की मां का निधन हो चुका है। पिता कई साल पहले ही गुजर गए थे।

ऐड में भी किया काम

मुनमुन के करीबियों के मुताबिक, करीब 6 साल पहले वह भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थीं। मुनमुन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ विज्ञापनों (Advertisement) के लिए भी काम किया। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। धमीचा ने सोशल मीडिया पर कूल अंदाज में पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। मुनमुन के बारे में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में उनके कई अच्छे फ्रेंड्स हैं।

सागर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग्स Cruise Party The Sootr मुंबई की क्रूज पार्टी munmun dhamecha मुनमुन धमीचा drug सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स Cruise Party Case NCB