नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से रचाई सगाई, पिता ने ट्वीट कर दी जानकारी

Dolly patil | Aug 09, 2024, 14:45 IST
Share
xfgfdc
xfgfdc

नागार्जुन ने चैतन्य की सगाई की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में नागार्जुन, बेटे चैतन्य और शोभिता को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya ) और शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने हाल ही में सगाई कर ली है। सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य लंबे समय से शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे थे। हालांकि अब जाकर नागा और शोभिता ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

पिता ने की फोटो शेयर

इसी के साथ पिता नागार्जुन ने चैतन्य की सगाई की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में नागार्जुन, बेटे चैतन्य और शोभिता को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

नागार्जुन ने नागा और शोभिता की सगाई के फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।इस नए जोड़े को बहुत-बहुत बधाई। उनकी जीवनभर के लिए प्यार और खुशी की कामना करता हूं।

दोनों ने बिखेरा जलवा

सगाई की इन तस्वीरों में नागा चैतन्य व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं शोभिता धूलिपाला ने पिंक साड़ी पहन रखी है। इन तस्वीरों में नया जोड़ा बहुत ही प्यारा लग रहा है। फोटो में नागार्जुन भी काफी खुश लग रहे हैं। आपको बता दें कि नागार्जुन ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें पोस्ट की हैं।

4w5
4w5

पहले फोटो में जहां शोभिता नागा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में नागार्जुन नए जोड़ों पर प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ नागार्जुन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नागा चैतन्य की पहली शादी किससे हुई थी

बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। जानकारी के मुताबिक सामंथा और नागा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे।

हालांकि नागा और सामंथा की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि अब नागा चैतन्य अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने शोभिता धूलिपाला संग दूसरी शादी करने का फैसला लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • समांथा रुथ प्रभु
  • नागा चैतन्य
  • नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला
  • नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से की सगाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती