MUMBAI. राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात (15 अप्रैल) मणिपुर में फेमिना मिस इंडिया के 59वें सीजन का आयोजन किया गया था। इसमें 30 स्टेट और यूनियन टेरिटरी के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। 19 साल की नंदिनी को फर्स्ट विनर अनाउंस किया गया। उन्हें पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप बनीं। जबकि मणिपुर की स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप रहीं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स को जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता?
नंदिनी, राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। नंदिनी बचपन से ही ‘फेमिना मिस इंडिया’ बनना चाहती थी। उन्होंने अपना ये सपना पूरा करने के लिए काफी मेहनत की है। नंदिनी 'फेमिना मिस इंडिया राजस्थान' की विनर बनी थीं। इसके बाद उन्हें मणिपुर में परफॉर्म करने का मौका मिला। नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)
ये खबर भी पढ़िए....
कार्तिक आर्यन ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फेमिना मिस इंडिया 2023 की तीनों विनर्स को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से प्रतियोगिता की कुछ फोटो भी शेयर की है। उन्होंने नंदिनी, श्रेया और स्ट्रेला के साथ सभी कंटेस्टेंट्स को बधाई दी। फेमिना मिस इंडिया 2023 की महफिल में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। इसमें कार्तिक के अलावा एक्ट्रेस अनन्या पांडे, भूमि, नेहा धूपिया, एंकर मनीष पॉल समय कई अन्य लोग शामिल थे।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)