ऑस्कर में नाचो नाचो का जलवा, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड, शॉर्ट फिल्म द एलीफेंट व्हिसपर्स ने भी जीता पुरस्कार

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ऑस्कर में नाचो नाचो का जलवा, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड, शॉर्ट फिल्म द एलीफेंट व्हिसपर्स ने भी जीता पुरस्कार

MUMBAI. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में RRR ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के गाने नाचो नाचो को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। बता दें, इस कैटेगरी में यह भारत के लिए ये पहला ऑस्कर है। इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी प्रोडक्शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयर स्टाइल जैसी 24 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जा रहे है। इस साल डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली RRR पहली भारतीय फिल्म थी। बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड RRR के गाने नाचो नाचो ऑरिजनल सॉन्ग में अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म मूल रुप से तेलुगु में बनी है। इसमें गाने के बोले नाटू नाटू है, जो हिंगी वर्जन में नाचो नाचो है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल के ऑस्कर में भारत को मजबूती से रिप्रेजेंट कर रही है। इस अवॉर्ड शो के दौरान कलाकार अलग- अलग अवतार में, अलग अंदाज में नजर आए हैं। 







— RRR Movie (@RRRMovie) January 24, 2023





आरआरआर ने ऑस्कर में भी रचा इतिहास





आरआरआर ने ऑस्कर में भी इतिहास रच दिया है। नाचो नाचो ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी का अवॉर्ड जीत लिया है। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी की लिस्ट में टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ शामिल थे। इस कैटिगरी में नाचो नाचो ने बाजी मार ली है।







— Variety (@Variety) March 13, 2023







View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)





द एलिफेंट व्हीस्पर्स को ऑस्कर





डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत की तरफ से नॉमिनेट हुई द एलिफेंट व्हीस्पर्स ने बाजी मार ली है। हालांकि, ऑल दैड ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। बता दें आरआरआर, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर में भारत की दावेदारी पेश की है। वहीं नाचो नाचो के गाने पर सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने लाइव परफॉरमेंस दी। 







— The Academy (@TheAcademy) March 13, 2023





द एलिफेंट व्हिस्परर्स की कहानी





द एलिफेंट व्हिस्परर्स एक दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है, जो अनाथ हाथियों को पालते हैं। इस फिल्म में इंसान और जानवरों के बीच के निस्वार्थ प्रेम को दिखाया गया है। एक पति-पत्नी अनाथ हाथी रघु की देखभाल की जिम्मेदारी संभालते हैं। रघु को बचाने के लिए यह जोड़ा किस कदर मेहनत करता है। वे लोग न केवल रघु की सुरक्षा करते हैं, बल्कि उसे भगवान का दर्जा देते हुए उसकी पूजा भी करते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 8 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।







ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं दीपिका





बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनी हैं। इस मौके पर दीपिका ने ब्लैक कलर का गाउन पहना है।  जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन की कुछ फोटो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा-ऑस्कर 95। स्टेज पर आते ही एक्ट्रेस ने लोगों को फिल्म आरआरआर के नाचो नाचो गाने के बारे में बताया। 







View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)





वीडियो देखेंं- 







ऑस्कर में नाटू नाटू का जलवा 95वें ऑस्कर अवॉर्ड ऑस्कर अवॉर्ड 2023 Natu Natu Nominated for Original Song Category Live Performance on Natu Natu Natu Natu Ka Jalwa at Oscars नाटू नाटू   ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट 95th Oscar Awards नाटू नाटू  पर लाइव परफॉर्मेंस Oscar Awards 2023