MUMBAI. सिंगर नेहा कक्कड़ आज ( 6 जून) को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। नेहा ने पंजाबी गानों से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने गाए है। नेहा ने महज 4 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता के साथ जगराता में गाना शुरू किया था। उनका जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। नेहा की एक बहन और एक भाई भी है। दोनों ही सिंगर हैं।
स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे नेहा के पिता
नेहा के घर की आर्थिक स्थिति उनकी ठीक नहीं थी। इस वजह से उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने पिता के साथ घर चलाने के लिए गाना शुरू कर दिया था। वह बचपन में अपने पिता के साथ रात-रात भर जागरण में गाती थीं। आज वह लाखों दिलों की धड़कन हैं। कहा जाता है कि नेहा के पिता घर के खर्चा चलाने के लिए स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे।
एक कमरे में फैमिली संग रहती थी नेहा
नेहा ऋषिकेश में अपने माता-पिता और दो भाई-बहन सोनू और टोनी कक्कड़ के साथ सिर्फ एक कमरे में रहा करती थीं। कहा जाता है कि उसी एक कमरे में एक टेबल के ऊपर किचन बनाया गया था। वह घर भी उनका अपना नहीं था। वह एक कमरे में किराए पर रहते थे। लेकिन अब उनके पास मुंबई में कई जगहों पर घर है।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)
ये खबर भी पढ़िए...
2020 में रोहनप्रीत से की शादी
नेहा ने 2020 में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। नेहा और रोहनप्रीत ने परिवार और दोस्तों के बीच शादी की थी। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल थे। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई थी। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह बॉलीवुड के अडोरेबल कपल हैं।