Nick और Priyanka साथ पांच साल बाद भारत लौटे हैं-  Bollywood News
होम / मनोरंजन / प्रियंका और बेटी मालती के साथ 5 साल बाद ...

प्रियंका और बेटी मालती के साथ 5 साल बाद भारत लौटे निक, फोटो शेयर कर लिखा- इंडिया बहुत मिस किया; यूजर्स बोले- घर जमाई बन जाओ

Pratibha Rana
02,अप्रैल 2023, (अपडेटेड 02,अप्रैल 2023 07:32 AM IST)

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस 5 बाद भारत आए हैं। प्रियंका ने भले ही विदेश में शादी की हो लेकिन भारत के सारे फेस्टिवल को एक्ट्रेस वहां पर भी सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका भारत आती-जाती रहती है। लेकिन निक जोनस थोड़ा कम ही भारत आते हैं। हालांकि निक 5 साल बाद प्रियंका और बेटी मालती के साथ भारत आए है। इस दौरान उनके कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो जमकर वायरल हो रही है। 

आती है भारत की याद- निक

दरअसल भारत आने के बाद निक ने इंडिया से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने भारत के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह भारत को कितना मिस करते है। इस फोटो में निक ने पीले रंग का कुर्ता पजामा पहना है। वह बालकनी में खड़े हुए है। उनका ये देसी लुक फैंस को काफी पसंद आता है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- इंडिया, मैंने आपको बहुत मिस किया।


ये खबर भी पढ़िए....

यूजर्स ने दे दी 'घर जमाई' बनने की सलाह

निक की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारत के दामाद निक आपका स्वागत है। दूसरे ने लिखा- आपके आने से बहुत खुशी हुई। जबकि कुछ यूजर ने निक को घर जमाई बन जाने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं।

द-सूत्र न्यूज़ के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media