MUMBAI. हर साल बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमकती है। बिग बॉस 16 में इस बार काफी दमदार कंटेस्टेंट्स आए हैं। हर कोई अपनी अलग-अलग पर्सनालिटी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स की पर्सनालिटी को देखकर उन्हें कई डायरेक्टर अपनी फिल्म या फिर शो के लिए ऑफर करते है। पिछले सीजन में भी कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमकी थी। इसमें सबसे पॉपुलर नाम है तेजस्वी प्रकाश। शो से बाहर आते ही तेजस्वी को एकता कपूर ने अपने शो नागिन के लिए अप्रोच किया था। अब हाल ही में खबरें है कि एकता बिग बॉस के इस सीजन से निम्रत को अप्रोच कर रही है।
View this post on Instagram
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
निम्रत के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
जानकारी के मुताबिक निम्रत कौर अहलूवालिया के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एकता कपूर और दिबाकर घर में स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाले हैं। दोनों ही अपने नए प्रोजेक्ट के लिए एक फ्रेश फेस ढूंढ रहे हैं। इन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए नए चेहरे ढूंढ भी लिए है। एकता ने निम्रत को अपने प्रोजेक्ट के लिए साइन किया हैं। निम्रत को 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए साइन किया गया हैं। वहीं इसके अलावा एकता शो 'नागिन 7' के लिए भी एक नया चेहरा देख रही हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए एकता ने प्रियंका को साइन किया है।
— #BiggBoss_Tak???? (@BiggBoss_Tak) January 21, 2023
ये खबर भी पढ़िए...
शो से नॉमिनेट हुईं सौंदर्या शर्मा!
बिग बॉस से इस हफ्ते चार लोगों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसमें शालीन भनोट , टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल था। अब खबरें है कि इस हफ्ते शो से बाहर होंगी।