मदर इंडिया ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली फिल्म थी, सलाम बॉम्बे और लगान भी पहुंची थीं, ''गांधी'' के बाद ''जय हो'' और RRR को कामयाबी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मदर इंडिया ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली फिल्म थी, सलाम बॉम्बे और लगान भी पहुंची थीं, ''गांधी'' के बाद ''जय हो'' और RRR को कामयाबी

LOS ANGELES/BHOPAL. भारत की फिल्म ने ऑस्कर 2023 में एक बार फिर जलवा बिखेर दिया। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाचो नाचो को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड मिला। आरआरआर मूलरूप से तेलुगु में बनी फिल्म है और इसमें गाने के बोल नाटू नाटू हैं। ऑस्कर अवॉर्ड मिलना किसी भी फिल्म के लिए वर्ल्ड लेवल पर बेहद सम्मान की बात होती है। ये अवॉर्ड्स अमेरिकी संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा दिए जाते हैं। इस संस्था में 9 हजार लोग काम करते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय फिल्मों की ऑस्कर में यात्रा कैसी रही...





भारत में इन्हें मिला ऑस्कर





1. भानु अथैया (1983)





रिचर्ड एटनबरो और भारत के नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की फिल्म गांधी में भारत की भानु अथैया ने बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए ऑस्कर जीता। फिल्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्स्ले महात्मा गांधी की भूमिका में थे।





2. सत्यजीत रे (1992)





भारत के महान डायरेक्टर में शुमार सत्यजीत रे को 1992 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ऑनरेरी ऑस्कर से नवाजा गया।





3. स्लमडॉग मिलियनेयर का जय हो (2009)





डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के गाने जय हो को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड मिला था। इसमें एआर रहमान का म्यूजिक था और गुलजार ने गाने को लिखा था। 





4. रसूल पोकुट्टी (2009)





2009 में ही भारत के रसूल पोकुट्टी को स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर दिया गया था।





इन प्रमुख फिल्मों को मिला नॉमिनेशन





1. मदर इंडिया (1957)





डायरेक्टर महबूब खान की मदर इंडिया (1957) तब ऑस्कर में नामित होने वाली पहली फिल्म बनी थी। मदर इंडिया को फॉरेन फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। फिल्म में एक ग्रामीण महिला के संघर्ष को दिखाया गया था, जो पति के छोड़कर चले जाने के बाद अकेले संघर्ष करती है। हालांकि, मदर इंडिया को अवॉर्ड नहीं मिला था।





2. सलाम बॉम्बे (1988)





डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म में सड़क पर रहने वाले बच्चों की कहानी थी। इस फिल्म को भी फॉरेन फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। फिल्म में इरफान खान भी नजर आए थे।





3. लगान (2001)





डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म की पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थे। बारिश ना होने के चलते लोगों की लगान ना चुका पाने की परेशानी पर बनी फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर थी। इस फिल्म को भी फॉरेन फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, पर अवॉर्ड नहीं मिल पाया था।





ये भी जानें, ऑस्कर में इन्हें भी मिला था नॉमिनेशन







  • भारतीय प्रोड्यूसर इस्माइल मर्चेंट ऑस्कर में चार बॉर नामित हुए, जिनमें बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म (द क्रिएशन ऑफ अ वुमन), दो बेस्ट पिक्चर (ए रूम विद अ व्यू और द रिमेंस ऑफ द डे) थीं।



  • डायरेक्टर-सिनेमैटोग्राफर फली बिलिमोरिया 1969 में शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में (द हाउस दैट अनांडा बिल्ट) नॉमिनेट हए थे।


  • 1978 में इशू पटेल बेस्ट एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म के लिए नामित थे।


  • 1979 में प्रोड्यूसर केके कपिल और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री एन एनकाउंटर विद फेसेज भी नॉमिनेट हुई थी।  


  • 1983 में गांधी फिल्म में ओरिजिनल स्कोर के लिए रविशंकर नॉमिनेट हुए थे।


  • 2005 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म लिटिल टेररिस्ट के लिए अश्विन कुमार नॉमिनेट हुए थे। 


  • 2013 में आंग ली की फिल्म लाइफ ऑफ पई के पई लुलाबॉय को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसे कर्नाटक शैली की संगीतकार बॉम्बे जयश्री ने कंपोज किया था।


  • 2022 में राइटिंग विद फायर के लिए रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेशन मिला था।


  • 2023 में ऑल द ब्रेथलेस के लिए शौनक सेन को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नॉमिनेशन मिला, लेकिन नाकामी मिली। इसी साल द एलीफेंट व्हिसपर्स के लिए कार्तिकी गोंसाल्वेज को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का अवॉर्ड मिला। 




  • Indian Films Oscar Nomination Mother India Oscar Nomination Natu Natu Oskar Best Original Score ऑस्कर न्यूज ऑस्कर में भारतीय फिल्में मदर इंडिया ऑस्कर नॉमिनेशन नाटू नाटू ऑस्कर बेस्ट ओरिजिनल स्कोर Oscar Awards 2023 ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023