October OTT Releases 2025: ओटीटी पर आ रही ये धमाकेदार वेब सीरीज, जो आपके महीने को बना देंगी सुपर हिट

Kaushiki | Oct 02, 2025, 16:57 IST
October OTT Releases 2025
अक्टूबर 2025 में दशहरा और दिवाली के बीच OTT रिलीज पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। Netflix, SonyLIV और JioCinema पर द विचर, मॉन्स्टर और कई नई सीरीज के साथ फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी है। तारीखें नोट कर लीजिए।

Entertainment News,OTT October Release 2025: अक्टूबर का महीना OTT लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। दशहरे और दिवाली जैसे बड़े फेस्टिवल्स के बीच, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स आपके लिए एंटरटेनमेंट की फुल डोज लेकर आ रहे हैं।



इस महीने Netflix, SonyLIV और JioCinema पर कई नई धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। पॉलिटिकल थ्रिलर से लेकर हॉरर और मैथोलॉजिकल स्टोरीज तक, हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ खास है। चलिए, यहां पूरी लिस्ट जान लेते हैं कि अक्टूबर 2025 में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं:



1 अक्टूबर: SonyLIV पर दिमाग वाला ड्रामा

  • नाम- सम लेसन आर नॉट टॉट इन क्लास: मैथमेटिक्स
  • जॉनर: स्टार्टअप ड्रामा
  • क्या है खास: यह सीरीज (ott releases this weekend)फेमस टीचर मोहित त्यागी से इंस्पायर्ड है और सेकंड चांसेस के बारे में है। एक पूर्व वेंचर कैपिटलिस्ट (परेश पाहुजा) अपने गुरु, एमटी सर (गगन देव रियार) की मदद के लिए अपना सफल करियर छोड़ देता है। देखना ये है कि क्या ये जोड़ी एक नई एड-टेक कंपनी का सपना पूरा कर पाएगी?

2 अक्टूबर: Netflix पर वर्चुअल थ्रिलर

  • नाम- द गेम: यू नेवर प्ले अलोन
  • जॉनर: तमिल सीरीज, वर्चुअल थ्रिलर
  • क्या है खास: एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ इस तमिल सीरीज से अपना OTT डेब्यू कर रही हैं। वह एक मेल-डोमिनेटिंग फील्ड में गेम डेवलपर बनी हैं, जो ऑनलाइन और रियल लाइफ में ट्रोलिंग का शिकार होती हैं।

3 अक्टूबर: Netflix पर हॉरर मूवी

  • नाम- मॉन्स्टर: द एड गीन स्टोरी
  • जॉनर: एंथोलॉजी सीरीज, सीरियल किलर
  • क्या है खास: जेफरी डेमर के बाद, रयान मर्फी की ये सीरीज इनफेमस सीरियल किलर एड गीन पर फोकस करती है। इसी शख्स ने 'साइको' और 'द टेक्सास चेन सॉ मैसेकर' जैसी हॉरर फिल्मों को इंस्पायर किया था। चार्ली हन्नम इसमें लीड रोल में हैं।

ये खबर भी पढ़ें...



कान्स के बाद Film Homebound ऑस्कर की दौड़ में शामिल, जानें कब होगी फिल्म की ओटीटी रिलीज



10 अक्टूबर: JioCinema और Netflix पर दोहरा धमाका

  • नाम- सर्च: द नैना मर्डर केस (JioCinema)
  • जॉनर: थ्रिलर
  • क्या है खास: कोंकणा सेन शर्मा एसीपी संयुक्ता दास के रोल में हैं। एक टीनएज की हत्या की इन्वेस्टिगेशन के दौरान कई काले राज बाहर आते हैं, जो कई लोगों की जिंदगी हिला देंगे।
Kurukshetra OTT Release Date: When and where to watch series on Mahabharata like never before


नाम- कुरुक्षेत्र (Netflix)

  • जॉनर: एनिमेटेड मैथोलॉजिकल सीरीज
  • क्या है खास: ये महाभारत पर बेस्ड है, जिसे 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाया गया है। ये युद्ध उनके इंटरनल कन्फ्लिक्ट्स और रिवालरीज की कहानी बताएगा।

ये खबर भी पढ़ें...



Jolly LLB 3: अक्षय और अरशद की जुगलबंदी हुई सुपरहिट, 6 दिन में तोड़े कई बड़े फिल्मों के रिकॉर्ड



16 अक्टूबर: Netflix पर पॉलिटिकल ड्रामा

  • नाम: द डिप्लोमैट सीजन 3
  • जॉनर: पॉलिटिकल थ्रिलर
  • क्या है खास: केरी रसेल स्टारर यह थ्रिलर और भी ज्यादा ड्रामा के साथ लौट रही है। वह ब्रिटेन में राजदूत हैं, जो अपनी देश के प्रति ड्यूटी और पति की एंम्बिशन्स के बीच फंसी हुई हैं।
  • दिवाली के आसपास की धमाकेदार रिलीज

24 अक्टूबर: Netflix पर हॉलीवुड ऑल-स्टार थ्रिलर

  • नाम: अ हाउस ऑफ डायनामाइट
  • जॉनर: राजनीतिक थ्रिलर
  • क्या है खास: ऑस्कर विनर फिल्म मेकर कैथरीन बिगेलो की इस थ्रिलर में इदरीस एल्बा, रेबेका फर्ग्यूसन जैसे बड़े एक्टर्स हैं। जब अमेरिका पर एक अनजान मिसाइल दागी जाती है, तो हाहाकार मच जाता है कि इसे किसने और क्यों किया।

27 अक्टूबर: JioCinema पर हॉरर का ओरिजिन

  • नाम: इट: वेलकम टू डेरी
  • जॉनर: हॉरर, प्रीक्वल सीरीज
  • क्या है खास: यह स्टीफन किंग की 'इट' की प्रीक्वल है। यह शो पेनीवाइज़ नाम के उस डरावने जोकर की ओरिजिनल कहानी बताएगा। बिल स्कार्सगार्ड अपनी आइकॉनिक भूमिका दोहरा रहे हैं।

30 अक्टूबर: Netflix पर सबसे बड़ी फैंटेसी वापसी

  • नाम: द विचर सीजन 4
  • जॉनर: फैंटेसी ड्रामा
  • क्या है खास: OTT Releasesइस बार व्हाइट वुल्फ के रूप में हेनरी कैविल की जगह लियाम हेम्सवर्थ आ रहे हैं। ये सीरीज 2026 में खत्म हो रही है, इसलिए यह सीजन किरदारों को फिर से एक साथ लाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...



Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, क्रिटिक्स और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन, बनी सबसे बड़ी कन्नड़ ओपनर



Ranbir Kapoor का बर्थडे, जानें उनके फिल्मी करियर के राज



Tags:
  • Bollywood
  • entertainment news
  • netflix
  • OTT
  • ott releases this weekend
  • jiocinema
  • OTT Releases