/sootr/media/post_banners/b5fb1dc7b2803f762120601903b5d4fd0d0ffb7377484db65617db87acfcc642.jpeg)
MUMBAI. इरफान खान की अवार्ड विनिंग फिल्म पान सिंह तोमर के राइटर संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। 12 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में संजय ने अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर धूप अश्विनी ने सोशल मीडिया पर संजय चौहान के निधन की जानकारी दी। आज 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल तबियत खराब होने की वजह से संजय को मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
भोपाल में हुआ था संजय का जन्म
संजय का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। उनके पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी मां शिक्षिका थीं। संजय ने पत्रकार के रूप में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1990 में वह सोनी टीवी के लिए क्राइम बेस्ड सीरीज 'भंवर' लिखने के बाद मुंबई आ गए थे। संजय अपने पीछे अपनी पत्नी पत्नी सरिता और बेटी सारा को छोड़ गए हैं।
We lost Sanjay bhai last night. Journey on in peace, dost. pic.twitter.com/3nQmQHe4Em
— DHOOPASHWINI (@DhoopAshwini) January 13, 2023
आज दोपहर 12.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
संजय का अंतिम संस्कार आज ( 13 जनवरी) दोपहर 12.30 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। पान सिंह तोमर के अलावा संजय ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साहेब बीवी गैंगस्टर, आई एम कलाम,मैंने गांधी को नहीं मारा,धूप समेत कई फिल्में लिखी हैं। फिल्म आई एम कलाम के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।