महाकाल की शरण में पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा, जानिए शादी से पहले कौन सी कराई पूजा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
महाकाल की शरण में पहुंचे परिणीति और राघव चड्ढा, जानिए शादी से पहले कौन सी कराई पूजा

BHOPAL. बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों तकरीबन दोपहर 1 बजे महाकालेश्वर पहुंचे और आधे घंटे तक शांति पाठ किया। जय महाकाल का जयघोष करते हुए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा तकरीबन 1 घंटा मंदिर में रहे। कहा जा रहा है कि, दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  





देखें पूरा वीडियो







— TheSootr (@TheSootr) August 26, 2023





शांति पाठ का क्या है महत्व





शांति पाठ मंत्र का जाप करने से हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती है और हमारे शरीर के सारे अंग अच्छे तरीके से काम करते हैं। शांति मंत्र का जाप करने से मस्तिष्क भी हल्का और शांत रहता है। शांति मंत्र का लगातार जाप करने से त्रिविध तप की प्राप्ति होती है, जिसमें अध्यात्मिक और आधिदैविक शक्तियां मजबूत हैं।





दूसरी बार महाकाल के दर्शन करने आई हैं परिणीति





परिणीति चोपड़ा इसके पहले 2022 में भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं, तब वो अपने पिता के साथ यहां आई थीं। परिणीति तब भस्म आरती में शामिल हुई थीं लेकिन गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकी थीं, क्योंकि तब मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा था। 





सितंबर में शादी कर सकते हैं दोनों





बताया जा रहा है कि, दोनों अगले महीने यानी सितंबर में शादी कर सकते हैं। इसके लिये राजस्थान में तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट की माने तो सगाई की तरह शादी में भी दोनों परिवारों के खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। 





सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद हैं राघव





11 नवंबर 1988 को जन्में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने उन्हें  पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया है। राघव सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद भी हैं। राघव दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राघव दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। 



MP News parineeti and raghav marriage mahakal darshan उज्जैन पहुंचे परिणीति और राघव परिणीति और राघव की शादी सावन सोमवार