MUMBAI. परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्ढा के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। कुछ दिन पहले दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उन्हें साथ में स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने की खबरें जोरों में है। अब हाल ही में परिणीति से राघव चड्ढा के साथ शादी के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी चुप्पी और मुस्कुराहट काफी कुछ बयां कर गई।
परिणीति की मुस्कान कह गई सबकुछ
दरअसल परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे राघव के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया है। इसके जवाब में परिणीति ब्लश करती नजर आईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी उनसे पूछते है कि मैम वो जो न्यूज आ रहा है, वो कन्फर्म है क्या?' परिणीति ने इस सवाल का खुलकर जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उनकी चुप्पी और मुस्कान सब कुछ कह गई।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये खबर भी पढ़िए...
AAP सांसद ने दी थी शुभकामनाएं
परिणीति और राघव अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी तक खुलकर बात नहीं कर रहे है। लेकिन राघव के सहयोगी और आम आदमी के सांसद संजीव अरोड़ा ने एक ट्वीट कर दोनों को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- - मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023