परिणीति एक बार फिर बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ नजर आईं, मोहाली में IPL 16 का लुत्फ उठाते दिखे  

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
परिणीति एक बार फिर बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ नजर आईं, मोहाली में IPL 16 का लुत्फ उठाते दिखे  

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लवलाइफ को लेकर खासा चर्चा में हैं। परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अपने रिलेशनशिप के चलते हर जगह सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। कई बार उनसे उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया गया। लेकिन दोनों में से कोई भी अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं कर रहा है। इसी बीच परिणीति और राघव को एक बार फिर साथ से स्पॉट किया गया। 





मोहाली में IPL देखने पहुंचे दोनों





दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही है। दोनों मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। परिणीति और राघव मोहाली में आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इस वजह से एक बार फिर से दोनों लाइमलाइट में आ गए है। बता दें, मोहली में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की बीच बुधवार (3 मई) को मोहाली में मैच खेला जा रहा है। इसी को देखने के लिए परिणीति और राघव पहुंचे हैं। दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। परिणीति और राघव को एक बार फिर साथ में देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले है।







— Gurdeep guru (@Gurdeepgurus) May 3, 2023





ये खबर भी पढ़िए.....













13 मई को करेगा ये कपल सगाई





हाल में ही खबरें आई थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले है। दोनों ने सगाई के लिए 13 मई की डेट को फाइनल किया है। प्रियंका चोपड़ा, जो परिणीति की कजिन है, वो भी इस फंक्शन में शामिल होंगी। बता दें राघव चड्ढा का नाम दिल्ली शराब घोटाले में आया है। ये सब होने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि परिणीति, राघव के साथ अपना रिश्ता खत्म कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। इस बात का असर दोनों के रिश्ते पर नहीं आएगा। दोनों की सगाई नहीं टलेगी। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही राघव और परिणीति अपनी सगाई का एलान करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के अलावा राघव और परिणीति के रोके में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। 



परिणीति चोपड़ा राघव और परिणीति करेंगे सगाई Raghav Chadha Bollywood News स्पॉट हुए परिणीति-राघव राघव चड्‌ढा बॉलीवुड न्यूज Raghav and Parineeti get engaged Parineeti Chopra Parineeti-Raghav spotted