/sootr/media/post_banners/90dc97ddddfbb2011b78ce94643231f3de40d1a284fb70f8f6c46c8656573d46.jpeg)
MUMBAI. परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं खबरें है कि ये कपल जल्द ही सगाई करने वाला है। दरअसल परिणीति- राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे अपने रिश्ते को अगले स्टेज पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों की सगाई की तैयारियां शुरु हो गई है। उनके स्पेशल डे पर फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।
परिणीति और राघव की सगाई
जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव अप्रैल के पहले हफ्ते में इंगेजमेंट करेंगे। दोनों की सगाई में करीबी लोग ही शामिल होंगे। बता दें, राघव दिल्ली में रहते हैं इसलिए सगाई का फंक्शन दिल्ली में ही रखा गया है। परिणीति भी इन दिनों दिल्ली में हैं। परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनकी बेटी मालती भी शामिल होंगी। वहीं मीरा चोपड़ा और खास फ्रेंड्स भी सगाई समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये खबर भी पढ़िए...
बैक-टू-बैक स्पॉट हो रहे दोनों
परिणीति और राघव को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। पहले उन्हें एक साथ डिनर के लिए स्पॉट किया गया और उसके अगले ही दिन फिर दोनों साथ में नजर आए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की है।