/sootr/media/post_banners/8dd1080c99a7f5e7d13aeadeb82542390832d11dc6e50517238a78e2cbc9d3e7.jpeg)
MUMBAI. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिलेशन को लेकर लगातार चर्चा में है। खबरें हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों इसी हफ्ते इंगेजमेंट करने वाले है। इस बीच कपल को आज (9 मई) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों ने अभी तक शादी और अफेयर पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। इन्हीं रुमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव को एक साथ स्पॉट किया गया।
13 मई को होगी दोनों की सगाई
परिणीति और राघव को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है। दोनों लगातार अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट हुए। परिणीति और राघव के रिलेशनशिप में होने के रुमर्स काफी समय से छाए हुए हैं। दोनों के 13 मई को सगाई करने के रुमर्स हैं। अब दोनों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि वह इसी हफ्ते सगाई करने वाले है। हालांकि इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एयरपोर्ट पर परिणीति ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। जबकि राघव ने ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
ये खबर भी पढ़िए....
सिर्फ क्लोज फ्रंड्स-फैमिली मेंबर्स होंगे शामिल
परिणीति और राघव 13 मई को दिल्ली में सगाई कर सकते हैं। ये समारोह काफी प्राइवेट होने वाला है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव दिल्ली में एक इंटिमेट रिंग सेरेमनी के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। कपल की सगाई के फंक्शन में सिर्फ इनके क्लोज फ्रंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। बता दें, राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं, संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वह नई दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में विदेश में अध्ययन किया है।