MUMBAI. परिणीति और राघव पिछले कई हफ्तों से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया हैं। परिणीति और राघव कल यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इस वजह से परिणीति के मुंबई वाले घर को भी बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। उनके पूरे घर को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कहा जा रहा है कि रिंग सरमनी में करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को ही इंवाइट किया गया है। ये कपल अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन के आउटफिट पहनेंगे।
दुल्हन की तरह सजा परी का घर
13 मई की शाम को दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव की सगाई होगी। ये इवेंट पूरे रीति-रिवाजों से होगा, जिस में से सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसी खुशी में परिणीति के मुंबई वाले घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिणीति के आलीशान घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बता दें, परिणीति का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये खबर भी पढ़िए....
दो दिन पहले साथ में दिल्ली के लिए हुए थे रवाना
वहीं सगाई की खबरों के बीच दोनों को एक साथ मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों दिल्ली के लिए जा रहे थे। उस वक्त परिणीति को मैरून कुर्ता सेट पहने देखा गया। जबकि राघव चड्ढा को काली शर्ट और बेज पैंट में नजर आए थे। दोनों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे है कि वह इसी हफ्ते सगाई करने वाले है। कहा जा रहा है कि सगाई करने के कुछ ही समय बाद वह शादी भी कर लेंगे।