परिणीति-राघव चड्ढा 25 सितंबर को राजस्थान में लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां शुरू, शादी के बाद गुरुग्राम में कपल देगा रिसेप्शन 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
परिणीति-राघव चड्ढा 25 सितंबर को राजस्थान में लेंगे सात फेरे, शादी की तैयारियां शुरू, शादी के बाद गुरुग्राम में कपल देगा रिसेप्शन 

MUMBAI. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।  परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। शादी में परिणीति और राघव के करीबी दोस्त और परिजन ही शामिल होंगे। शादी के बाद ये कपल गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन देगा। 





राजस्थान में शादी करेंगे राघव-परिणीति





परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख फिक्स हो चुकी है। दोनों 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। कपल ने 13 मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अब जल्द ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। फैंस दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।





यहां हुई थी दोनों की मुलाकात





बता दें, राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं, संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। वह नई दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में विदेश में अध्ययन किया है। खबरों की मानें तो परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित उसी पैलेस में होगी, जहां ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई थी। इस होटल का नाम द ओबरॉय उदावलिस है। ये होटल मेवाड़ के महाराज का है। जो कई रॉयल वेडिंग्स का गवाह बन चुका है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। 



 



सितंबर में सात फेरे लेंगे राघव-परिणीति परिणीति-राघव  शादी Bollywood News सांसद राघव Raghav-Parineeti will take seven rounds in September Parineeti-Raghav marriage परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड न्यूज MP Raghav Parineeti Chopra