MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच परिणीति को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया। परिणीति को मनीष के घर में देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि वह डिजाइनर के घर कपड़ों का ऑर्डर देने आई है। वहीं मनीष के घर स्पॉट किए जाने के बाद परिणीति और राघव की शादी की शादी के चर्चे और ज्यादा हो गए हैं।
मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति अपनी कार से बाहर निकलने के बाद पैपराजी को पोज देते हुए नजर आई। वहीं पैपराजी ने जब उनसे शादी के बारे में भी सवाल किए। शादी के सवालों से बचने के लिए परिणीति, मनीष के घर में जल्दी से एंट्री ले लेती है।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
ये खबर भी पढ़िए....
इस लुक में आई नजर
वीडियो में परिणीति ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट फॉर्मल पैंटसूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग चिक हैंडबैग और ब्लैक हील्स के साथ पूरा किया है। अभी तक परिणीति और राघव ने शादी की खबरों पर कुछ खास रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन खबरें है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। राघव और परिणीति को लगातार साथ में कई बार स्पॉट किया गया। लेकिन अभी तक दोनों ने इस प्यार पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है।