MUMBAI. फिल्म पठान का दमदार कलेक्शन जारी है। पठान देश के साथ विदेश में भी बंपर कमाई कर रही है। पहले वीकेंड पर शाहरुख की पठान ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने रविवार ( 29 जनवरी) को 65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 277 करोड़ के करीब हो गया है। अब पठान जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 29, 2023
फिल्म का डे-टू-डे कलेक्शन
पठान ने रविवार ( 29 जनवरी) को इंडिया में 65 करोड़ का कलेक्शन किया है। पठान ने 5 दिनों में कुल 277 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके अलावा फिल्म के हिंदी वर्जन ने बुधवार (25 जनवरी) को 55 करोड़, गुरुवार (26 जनवरी) को 68 करोड़, शुक्रवार (27 जनवरी)को 38 करोड़, शनिवार (28 जनवरी)को 51.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की इस कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म आज ( 30 जनवरी) को 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
View this post on Instagram
A post shared by @varindertchawla
ये खबर भी पढ़िए...
विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद शाहरुख पहली बार रविवार ( 29 जनवरी) को मन्नत के बाहर खड़े होकर फैंस को शुक्रिया किया।