पठान के बिके 3.15 करोड़ टिकट, 5 साल बाद कोई फिल्म इस लिस्ट में शामिल;देखें 2000 के बाद किस फिल्म की इतनी टिकट Sale 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पठान के बिके 3.15 करोड़ टिकट, 5 साल बाद कोई फिल्म इस लिस्ट में शामिल;देखें 2000 के बाद किस फिल्म की इतनी टिकट Sale 

MUMBAI. सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का जलवा हर तरफ छाया हुआ है। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब से ही फिल्म तोबड़तोड़ कमाई कर रही है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। पठान ने 33 दिनों में 525.66 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया हैं। शाहरुख की इस फिल्म के 3.15 करोड़ टिकट बिक चुके हैं। पांच साल बाद किसी फिल्म ने ये मुकाम हासिल किया है। 



3.15 करोड़  बिके पठान के टिकट 



देशभर में फिल्म के 3.15 करोड़ टिकट बिक चुके हैं। वहीं, तमिल-तेलुगू भाषा में डब वर्जन के 15 लाख टिकटों की बिक्री होने की उम्मीद है। ऐसे में पूरे भारत में 'पठान' का क्लोजिंग फुटफॉल 3.30 करोड़ के आसपास माना जा रहा है। देशभर में तीन करोड़ टिकट बेचने वाली आखिरी फिल्म सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है थी। अब पठान इस लिस्ट में शामिल हो गई है। 



ये खबर भी पढ़िए....








2000 से अब तक किस फिल्म के बिके तीन करोड़ टिकट  




  • कभी खुशी कभी गम (2001)


  • कल हो न हो (2000)

  • गदर (2001)

  • 3 इडियट्स (2009)

  • पीके (2014)

  • बजरंगी भाईजान  (2015)

  • सुल्तान  (2016)

  • दंगल (2016)

  • टाइगर जिंदा है (2017)

  • पठान (2023)

     


  • film pathan पठान के बिके 3.15 करोड़ टिकट फिल्म पठान का जलवा कायम Pathan sold 3.15 crore tickets Pathaan Lifetime Box Office Bollywood News film Pathan success बॉलीवुड न्यूज फिल्म पठान