पठान ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे? Ask SRK सेशन में फैंस ने शाहरुख से पूछा सवाल, SRK हंसकर बोले- मेरी मर्जी, जब आएगा तब आएगा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पठान ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे? Ask SRK सेशन में फैंस ने शाहरुख से पूछा सवाल, SRK हंसकर बोले-  मेरी मर्जी, जब आएगा तब आएगा

MUMBAI. शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस बीच शाहरुख ने फैंस को क्रिसमस 2022 विश किया। साथ ही एक्टर अपने फैंस के साथ रूबरू हुए। दरअसल शाहरुख ने अपने फैंस के साथ रविवार ( 25 दिसंबर) को आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस सेशन में फैंस ने एक्टर से उनकी लाइफ और फिल्म पठान को लेकर कई मजेदार सवाल पूछे।




— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 25, 2022



शाहरुख ने दिए मजेदार जवाब



दरअसल शाहरुथ ने ट्विटर पर 15 मिनट का #AskSRK सेशन रखा था। इस सेशन में फैंस ने उनसे ढेरों सवाल पूछे। हालांकि सभी का जवाब एक्टर नहीं दे पाए। इसमें एक शख्स ने ट्वीट कर पूछा कि शाहरुख अपनी फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आखिर क्यों रिलीज नहीं कर रहे? इसका जवाब शाहरुख ने बहुत ही मजेदार तरीके से दिया। उन्होंने लिखा-हाहा, मेरी मर्जी,जब आएगा तब आएगा। दूसरे यूजर ने शाहरुख से सवाल किया कि ऐसी बॉडी बनाने में आपको कितना समय लगा? इस पर एक्टर ने लिखा-57 साल ब्रो। वहीं यूजर ने पूछा- आज आप क्या खाए खाने में? शाहरुख बोले- दाल चावल। वहीं एक यूजर ने शाहरुख के 8 पैक्स वाले लुक का फोटो शेयर करते हुए पूछा- सर कितना टाइम लगा आपको? इसके जवाह में एक्टर ने लिखा- 57 साल भाई। 




— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 25, 2022




— Sarfraaz (@NasirSarfraaz) December 25, 2022




— Himalaya Dubey (@imhdubey_) December 25, 2022



वहीं इसके अलावा भी फैंस ने शाहरुख से कई सवाल पूछे थे लेकिन समय खत्म होने के बाद उन्होंने अपने लास्ट ट्वीट में फैंस को नए साल और क्रिसमस की बधाइयां दी।  

 



ये खबर भी पढ़िए...






25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म



फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी। फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्टर कर रहे हैं। 


शाहरुख खान फिल्म पठान shahrukh Ask Me Anything Session shahrukh kept ask srk session शाहरुख खान Bollywood News shahrukh khan movie pathan Shahrukh Khan बॉलीवुड न्यूज शाहरुख ने रखा आस्क एसआरके सेशन