पोन्नियिन सेल्वन 2 ने वर्ल्डवाइड चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, इंडियन बॉक्स ऑफिस में इतना कलेक्शन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पोन्नियिन सेल्वन 2 ने वर्ल्डवाइड चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, इंडियन बॉक्स ऑफिस में इतना कलेक्शन

MUMBAI. तमिल फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। हिस्टोरिकल मूवी पूनियन सरवन ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। पोन्नियिन सेल्वन 2, 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। रिलीज के चार दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  




— Lyca Productions (@LycaProductions) May 1, 2023



चार दिन में 200 करोड़ पार 



पोन्नियिन सेल्वन 2 का दुनिया भर में डंका बजा हुआ है। फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वर्ल्ड वाइड वॉक्स ऑफिस पर भी इसने मैजिकल 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पीएस-2 को दुनिया भर में डबल सेंचुरी लगाने में 4 दिन लगे। मणिरत्नम द्वारा डायरेक्ट की गई है फिल्म 1955 में कल्की कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला, आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर समेत कई अन्य सेलेब्स हैं। 



ये खबर भी पढ़िए...






भारतीय बाजार में फिल्म का कलेक्शन



फिल्म ने पहले दिन (28 अप्रैल) 24 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन ( (29 अप्रैल) फिल्म की कमाई 26.2 करोड़, तीसरे दिन ( 30 अप्रैल) फिल्म ने 30.3 करोड़ का कलेक्शन किया, चौथे दिन (1 मई) यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 24.52 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 105.02 करोड़ रुपए हो गया है।

 


पोन्नियिन सेल्वन 2 कमाई Ponniyin Selvan crosses 200 crore mark Ponniyin Selvan 2 earnings Bollywood News Ponniyin Selvan 2 बॉलीवुड न्यूज पोन्नियिन सेल्वन 2 पोन्नियिन सेल्वन का 200 करोड़ का आंकड़ा पार