टीवी पर भगवान शिव के रूप में छाए ये दमदार एक्टर्स, लिस्ट में अरुण गोविल भी शामिल
महाशिवरात्रि एक पवित्र त्योहार है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर जानते हैं उन टीवी अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।
रोहित बख्शी ने टीवी शो 'सिया के राम' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। यह शो काफी लोकप्रिय रहा और इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
टीवी सीरियल 'नीली छतरी वाले' में हिमांशु सोनी ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इस शो को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
मोहित रैना (Mohit Raina) ने 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव की यादगार भूमिका निभाई। उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें बेहद प्रसिद्ध बना दिया। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म 'शिव महिमा' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
सौरभ राज जैन, जो 'महाभारत' और 'कर्मफल दाता शनि' में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए, उन्होंने शो 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। यह शो जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।
अमित मेहरा ने 'संकट मोचन महाबली' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इस शो को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
टीवी शो 'राधाकृष्ण' में भगवान शिव के रूप में तरुण खन्ना नजर आए थे। अपनी शानदार संवाद अदायगी और दमदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।