/sootr/media/post_banners/51982daa40b8e6ad2fdc19e692c7699a67910b901ad841ac9008de648ba514c1.jpeg)
MUMBAI. रिया चक्रवर्ती इन दिनों काम पर वापसी के चलते चर्चा में है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया किसी भी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आई थी। वह तीन साल बाद काम पर वापसी कर रही है। रिया की वापसी के बाद ज्यादातर लोग उनके खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। रिया को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने रिया का समर्थन भी किया है। एक्टर और रोडीज के लीडर प्रिंस नरूला भी रिया के सपोर्ट में आए है। उन्होंने रिया के वापसी पर खुशी जाहिर की है।
खुद को प्रूफ करने का ये सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म
दरअसल रिया रोडीज-19 में बचौर जज नजर आने वाली है। सुशांत की मौत के बाद रिया का ये पहला और सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। कई लोग रिया को रोडीज में नहीं देखना चाहते है। इसके लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। प्रिंस नरूला भी शो के जज है। वह कई सालों से इस शो को जज कर रहे है। प्रिंस ने रिया को सपोर्ट करते हुए कहा कि यह शो उनके लिए लोगों तक अपना मैसेज पहुंचाने का सबसे सही प्लेटफॉर्म है। खुद को प्रूफ करने का भी ये सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है।
ये खबर भी पढ़िए...
रोडीज- 19 में ये होंगे जज
सुशांत की मौत का आरोपी रिया को बनाया गया था। इस वजह से उन्हें प्रोजेक्ट्स भी नहीं मिल रहे थे। अब तीन सालों बाद रिया के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। बता दें, प्रिंस 2015 में आई रोडीज के सीजन 2 के विनर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Splitsvilla 8 और बिग बॉस सीजन 9 की टॉफी भी अपने नाम की थी। 2019 में अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ Nach Baliye 9 में नजर आए थे। वह इस शो के भी विनर रहे थे। रोडीज में जज प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी, सोनू सूद और रिया चक्रवर्ती जज के तौर पर नजर आने वाली हैं। रिया ने रोडीज के सेट से पोस्ट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तीन सालों के लंबे समय के बाद काम पर लौटने की खुशी जताई। इसके साथ ही रिया कुछ इमोशनल भी नजर आईं। वीडियो में रिया वैनिटी वैन में बैठी हुई दिख रही हैं और उनका हेयर-मेकअप किया जा रहा है।
A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)