प्रियंका बनी ''एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस'' कमेटी का हिस्सा, बढ़ाया देश का सम्मान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका बनी ''एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस'' कमेटी का हिस्सा, बढ़ाया देश का सम्मान

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का सम्मान बढ़ाया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' की सदस्यों में शामिल हो गई हैं। प्रियंका एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस के एक्टर्स ब्रांच के एग्जेक्यूटिव कमिटी का हिस्सा बन चुकी हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस की मेंबरशिप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के इन्विटेशन के आधार पर ही मिलती है।




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



मेंबर बनने के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन की भी जरूरत



जानकारी के मुताबिक अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस का मेंबर बनने के लिए इन्विटेशन के साथ-साथ ऑस्कर नॉमिनेशन की जरूरत भी पड़ती है। प्रियंका की फिल्म 'वाइट टाइगर' को ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था। इस फिल्म को खुद एक्ट्रेस ने प्रोड्यूस किया था। प्रियंका का अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस का मेंबर बनने से फैंस काफी खुश है। 



ये खबर भी पढ़िए...






प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स



प्रियंका जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक्शन करते दिखेंगी। अवतार उनके प्रशंसकों के लिए ट्रीट लेकर आने वाला है। इसके अलावा प्रियंका के पास फिल्म 'लव एगेन' भी है। बात की जाएं, हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की तो एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करेंगी। 


प्रियंका ने बढ़ाया भारत का गौरव Academy of Motion Picture Arts and Sciences प्रियंका चोपड़ा Priyanka part of Academy of Motion Picture Arts and Sciences committee Priyanka  India pride Priyanka Chopra एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस प्रियंका बनी 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कमिटी का हिस्सा