हॉलीवुड और WWE सुपरस्टार जॉन सीना के साथ ''हेड्स ऑफ स्टेट'' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्शन करते दिखेंगे दोनों

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

हॉलीवुड और WWE सुपरस्टार जॉन सीना के साथ ''हेड्स ऑफ स्टेट'' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्शन करते दिखेंगे दोनों

MUMBAI. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में है। यह वेब सीरीज इसी साल 28 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी। अमेजन प्राइम पर इसकी स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसका प्रमोशन भारत में भी किया जा रहा है। अब प्रियंका के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज आई है। दरअसल प्रियंका के साथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। खबर है कि प्रियंका ने डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया है। वह जल्द ही जॉन सीना के साथ एक्शन करते दिखेंगी।







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





एक्शन करते दिखेंगे जॉन सीना और प्रियंका





प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा प्रियंका ने बताया है कि अब वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करने जा रही हैं। दोनों सुपरस्टार हॉलीवुड प्रोजेक्ट फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में एक साथ दिखेंगे। इसमें जॉन और प्रियंका एक्शन करते हुए नजर आएंगे। यह हॉलीवुड मूवी इसी साल मई महीने में रिलीज होने जा रही है। प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।





ये खबर भी पढ़िए....











सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं प्रियंका 





प्रियंका अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में भी काफी बिजी हैं। इसके लिए प्रियंका पति निक और बेटी मालती के साथ इन दिनों भारत आई हैं। सिटाडेल में  झूठ, धोखेबाजी, रोमांच और रहस्य के साथ लव स्टोरी का तड़का लगाया गया है। रुसो ब्रदर्स द्वारा डायरेक्टेड 'सिटाडेल' के प्रीमियर में प्रियंका के साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी मौजूद थे। बता दें कि ये वेब सीरीज 28 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।



 



Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा John Cena Priyanka Chopra and John Cena to appear together John and Priyanka to appear together in Hollywood film John and Priyanka to appear together in 'Heads of State' जॉन सीना प्रियंका चोपड़ा और जॉन सीना साथ दिखेंगे हॉलीवुड फिल्म में साथ दिखेंगे जॉन और प्रियंका 'हेड्स ऑफ स्टेट' में साथ दिखेंगे जॉन और प्रियंका