हॉलीवुड जाने पर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोलीं- लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी और नहीं मिल रहा था मनचाहा काम

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
हॉलीवुड जाने पर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोलीं- लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी और नहीं मिल रहा था मनचाहा काम

MUMBAI. देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा चुकी है। प्रियंका बॉलीवुड में अपना अच्छा-खासा करियर बना रही थी, लेकिन अचानक उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला किया था। ये सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन एक्ट्रेस के ऐसा करने के पीछे की वजह आज तक किसी को पता नहीं थी। अब इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है। साथ ही प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सच का पर्दाफाश भी किया है। प्रियंका के बॉलीवुड पर किए गए बड़े खुलासे के बाद कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं।  



इंडस्ट्री के लोगों पर साधा निशाना 



दरअसल हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस वजह से उन्होंने अमेरिका में काम ढूंढना शुरू किया था। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि वह फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग कर रही थीं, तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और यूएस में करियर बनाने के लिए अप्रोच किया था। उस वक्त एक्ट्रेस बॉलीवुड से बाहर से जाने का रास्ता ढूंढ़ रही थीं। उनका कहना है कि वह इंडस्ट्री की राजनीति से थक गई थी। साथ ही उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। 



ये खबर भी पढ़िए...






प्रियंका के सपोर्ट में आए सेलेब्स




— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 28, 2023



प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने के इस बयान पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए है। कंगना रनौत ने प्रियंका के बयान पर ट्वीट कर लिखा- प्रियंका चोपड़ा को लेकर सबका यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना ली थी। उन्हें बुली किया गया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया। इसके कारण उस सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था। वहीं डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- जब बड़े नाम बुली करते हैं, कुछ छुकते हैं, कुछ सरेंडर करते हैं, कुछ हार मानते हैं, कुछ ड्रग्स लेते हैं, कुछ अपनी जान गवां बैठते हैं। इन बुली गैंग्स को हरा पाने की असंभव कोशिश के खिलाफ बहुत कम क्विट करके अपनी सक्सेस का यूनिवर्स बना पाते हैं। वो जिंदगी के रियल स्टार्स हैं।




— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 28, 2023



 


प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra Bollywood News हॉलीवुड जाने पर बोली प्रियंका बॉलीवुड न्यूज प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा Priyanka on going to Hollywood Priyanka Chopra big disclosure