प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल बनी दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज, एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को मिल रही तारीफ

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल बनी दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज, एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को मिल रही तारीफ

MUMBAI. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका की 28 अप्रैल को  वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। वेब सीरीज ने रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा रिचर्ड मैडेन भी नजर आ रहे है। खबरें है कि सिटाडेल दुनिया की नंबर वन वेब सीरीज बन गई है। इस वेब सीरीज ने कई फेमस सीरीज को पीछे छाड़ दिया है। 



दुनियाभर में नंबर 1 सीरीज बनी सिटाडेल



दरअसल प्रियंका की सिटाडेल दुनियाभर में मोस्टर पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में टॉप पर है। इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे है। फैंस प्रियंका के रोल और उनके एक्शन सीन की भी जबरदस्त तारीफ कर रहे है। जानकारी के अनुसार 'सिटाडेल' ने 1125 के स्कोर के साथ लोकप्रियता चार्ट के टॉप पर रही है। दूसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स रिलीज 'स्वीट टूथ' है। इसका  669 स्कोर हैं। तीसरे नंबर पर 623 पॉइंट के साथ The Marvelous Mrs Maisel, चौथे नंबर पर The Diplomat है, जिसे 572 पॉइंट मिले हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर 'पावर' है, जिसे 533 स्कोर मिले हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



ये खबर भी पढ़िए....







प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स



डेविड वेल ने इस सीरीज को क्रिएट किया है। इसके एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स हैं। बता दें, सिटाडेल में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन नए दौर के खतरनाक जासूस बने हैं। सिटाडेल एक स्वतंत्र खुफिया जासूसी एजेंसी है, जो किसी खास देश के लिए काम नहीं करती। यह एजेंसी धरती पर किसी भी देश के लोगों की सुरक्षा को समर्पित है। बात की जाएं प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास लव अगेन भी है। 


प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज प्रियंका की सिटाडेल प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra web series Priyanka series on top Priyanka Chopra Bollywood News Priyanka's Citadel बॉलीवुड न्यूज टॉप पर है प्रियंका की सीरीज
Advertisment