प्रियंका चोपड़ा का कृष 4 में बड़ा कमबैक, ऋतिक के साथ फिर से बनेगी सुपरहिट जोड़ी

Kaushiki | Apr 14, 2025, 15:43 IST
KRRISH 4
प्रियंका चोपड़ा की कृष 4 में एंट्री की खबरों से फैंस रोमांचित हैं। क्या ऋतिक रोशन के साथ फिर देखने को मिलेगी उनकी जोड़ी? जानें फिल्म की लेटेस्ट अपडेट्स।

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर फैंस का एक्ससिटेमेंट पीक पर है। अब फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है। आदित्य चोपड़ा यश राज फिल्म्स (YRF) के साथ मिलकर इस सुपरहीरो फिल्म पर काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े लगातार अपडेट्स आ रहे हैं।



हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि, प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी, जो डेफिनिटेली फिल्म की सफलता में चार चांद लगाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... Raid 2 Trailer: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन अवतार में नजर आएंगे रितेश देशमुख



प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका फिल्म में प्रिया का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। यह दोनों का चौथा साथ होगा, क्योंकि इससे पहले वे फिल्म 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' में भी साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म के प्रोडूसर और डायरेक्टर राकेश रोशन ने यह भी कन्फर्मेशन की थी कि, प्रियंका के साथ फिल्म की कहानी को और अधिक दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।



ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी की पुरानी फिल्में दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रही हैं और इसी वजह से फैंस इस नई जोड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए 20-30 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने की संभावना है। वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं।



ये खबर भी पढ़ें... NASA का ख्वाब छोड़, कैसे बने Allu Arjun साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार



23 साल बाद जादू की वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष 4 में जादू का 23 साल बाद लौटना एक खास अट्रैक्शन होगा। इस बार जादू के किरदार को फिल्म में शामिल किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। यह किरदार 23 साल बाद फिल्म में दिखाई देगा। 'कोई मिल गया' में जादू ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब उसकी वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।



कृष 4 का प्री-प्रोडक्शन

बता दें कि, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन फिलहाल तेजी से चल रहा है। ऋतिक रोशन फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टोरियल जिम्मेदारी भी निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2026 के पहले क्वार्टर में शुरू हो सकती है। फिल्म को इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाने की योजना है।



ये खबर भी पढ़ें... फिल्म किंग में फिर दिखेगी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी, एक अलग किरदार में नजर आएंगी दीपिका



मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग



Tags:
  • Bollywood News
  • Priyanka Chopra
  • प्रियंका चोपड़ा
  • hrithik roshan movie
  • कृष 4
  • Hrithik Roshan
  • Entertainment
  • मनोरंजन न्यूज