मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। मनोज कुमार की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई थीं, जिसमें क्रांति, पूरब और पश्चिम और उपकार जैसी कामयाब फिल्में शामिल हैं।

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
manoj kumar passed away
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

सिनेमा जगत से बहुत ही दुखद खबर आई है। बॉलीवुड के भारत कुमार कहे जाने वाले अभिनेता मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं और लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। मनोज कुमार ने भारतीय सिनेमा में अपनी अनमोल पहचान बनाई और उनकी फिल्मों में देशभक्ति और रोमांस का संगम देखने को मिला। उनकी कई प्रसिद्ध फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई थी, और ये फिल्में आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जीवित हैं। सीएम मोहन यादव ने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बॉलीवुड में शोक की लहर

एक्टर मनोज कुमार ने शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन की खबर बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस को गहरे दुख में डाल दिया है। मनोज कुमार बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, राइटर और डायरेक्टर थे, जिन्हें "भारत कुमार" के नाम से भी जाना जाता था। वे अभिनेता दिलीप कुमार के जबर्दस्त फैन थे। एक फिल्म में दिलीप कुमार का नाम मनोज था, जिसके बाद उन्होंने ये नाम ही रख लिया था।

छोटे किरदार से बड़े परदे पर कदम

मनोज कुमार ने करियर 1957 में एक फैशन ब्रांड के लिए स्क्रीन डेब्यू किया था, साथ ही 1958 में "सहारा" फिल्म में उन्होंने एक छोटे किरदार से बड़े परदे पर कदम रखा था। इसके वे फिल्म ''कांच की गुड़िया'' में नजर आए, जो बतौर अभिनेता मनोज कुमार की पहली फिल्म थी। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। 

ये खबर भी पढ़ें...

'भारत की बात सुनाने वाले' बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

मध्य प्रदेश में फिल्माई गईं मनोज कुमार की प्रसिद्ध फिल्में

मनोज कुमार का मध्य प्रदेश से गहरा नाता रहा है। मनोज कुमार की कई प्रसिद्ध फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश में कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई थी। ये फिल्में ऐसी थीं जिसने बॉलीवुड में धमाल मचा दी। सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं। इनमें "उपकार", "पूरब और पश्चिम", "रोटी कपड़ा और मकान", "क्रांति" जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। ये फिल्में ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं, बल्कि इन फिल्मों के माध्यम से मनोज कुमार ने देशभक्ति और रोमांटिक हीरो की छवि बनाई। इन फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई थी, और आज भी ये फिल्में सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जीवित हैं। चलिए जानते हैं मनोज कुमार की किस फिल्म की शूटिंग एमपी में कहां हुई थी।

  • चंदेरी: मनोज कुमार की देश भक्ति वाली फिल्म "क्रांति" (1981) का अधिकांश हिस्सा चंदेरी के ऐतिहासिक किलों और महलों में फिल्माया गया था, जो आज भी फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद है। साड़ियों के लिए मशहूर चंदेरी में क्रांति फिल्म की शूटिंग हुई थी। ऐतिहासिक किलों, महलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध चंदेरी आज भी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की पसंद है। 
  • भोपाल: फिल्म "रोटी कपड़ा और मकान" की शूटिंग भोपाल और इसके आसपास के गांवों में की गई थी, जो उस समय के सामाजिक मुद्दों को दर्शाती है। 1974 में इस फिल्म के कुछ दृश्य भोपाल के आस पास की लोकेशन्स पर फिल्माए गए थे। यह फिल्म मनोज कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक महत्वपूर्ण फिल्म है। भोपाल के साथ ही पचमढ़ी भी डायरेक्टर्स की पहली पसंद थीं।
  • पचमढ़ी:  मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी पर भी मनोज कुमार की फिल्म की शूटिंग हुई थी। "उपकार" फिल्म की शूटिंग पचमढ़ी में हुई थी, जहां के प्राकृतिक सौंदर्य ने फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया। फिल्म के कुछ हिस्से में पचमढ़ी के पहाड़ों और हरियाली के दृश्य फिल्माए गए थे।
  • मांडू:  साल 1970 में आई देशभक्ति पर आधारित फिल्म पूरब और पश्चिम की शूटिंग मध्य प्रदेश के धार जिले के प्रसिद्ध स्थल मांडू में हुई थी, यहां फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग हुई थी।  प्राचीन शहर मांडू जो अपनी प्राचीन खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। 

ये खबर भी पढ़ें...

ChatGPT से बन रहे नकली आधार और पैन कार्ड, पहचान चोरी होने का बढ़ा खतरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

अभिनेता अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया और शहीदों का प्रभावशाली चित्रण किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें...

अमेरिकी टैरिफ से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 500 अमीरों को बड़ा झटका, 17.73 लाख करोड़ स्वाहा

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला 

✅ एक्टर मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और डायरेक्टर थे।

✅ उन्हें "भारत कुमार" के नाम से जाना जाता था और उन्होंने कई देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया।

✅ मनोज कुमार की फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई, जिनमें "उपकार", "पूरब और पश्चिम", "क्रांति" शामिल हैं।

✅ सीएम मोहन यादव ने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

✅ मनोज कुमार की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में गहरा प्रभाव छोड़ा और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

जंगल कट रहे हैं, हम चुप हैं, विकास की आड़ में विनाश का महायज्ञ जारी है...

बॉलीवुड न्यूज | मनोज कुमार का निधन | मनोज कुमार की फिल्में

बॉलीवुड न्यूज मध्य प्रदेश भारत कुमार सीएम मोहन यादव मनोज कुमार का निधन मनोज कुमार की फिल्में Actor Manoj Kumar मांडू पचमढ़ी