मालती को पार्क में घुमाने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर सुनाई बेटी मालती की आवाज

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मालती को पार्क में घुमाने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर सुनाई बेटी मालती की आवाज

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक प्यारा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पहली बार मालती की आवाज सुनने को मिली है। वीडियो में प्रियंका, मालती को पार्क में घुमा रही हैं। घुमते हुए बनाए गए इस वीडियो में प्रियंका की बेटी मालती की आवाज सुनाई दे रही है। जिसे देख फैन्स ने सोशल मीडिया पर ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।



प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



दरअसल प्रियंका चोपड़ा  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मेरीको लेकर पार्क में वॉक पर निकली हुई हैं। इस वीडियो में मालती मैरी अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ पार्क में घूमती हुईं नजर आ रही हैं। मालती मैरी इस वीडियो में बेबी स्ट्रॉलर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और प्रियंका चोपड़ा उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं।



पिछले महीने बेटी संग भारत आई थी प्रियंका




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने ही बेटी के साथ पहली बार भारत आई थीं। इस दौरान वह अपनी नन्ही बेटी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। प्रियंका की बेटी की मंदिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। 



सोशल मीडिया पर वायरल हैं प्रियंका की बेटी




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें काफी वायरल होती है। सोशल मीडिया पर जितनी प्रसिद्ध अन्य स्टार किड्स है उतनी ही फेमस प्रियंका की बेटी भी है। प्रियंका के फैन्स दिल खोलकर मालती पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। आपको हम एक तस्वीर और दिखाते हैं जिसमें प्रियंका शॉपिंग के दौरान मालती को गोद में उठाए नजर आ रही हैं।


Global star Priyanka Chopra सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी निक जोनस- प्रियंका चोपाड़ा ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा video viral on social media Priyanka Chopra's daughter Malti Mary Nick Jonas - Priyanka Chopra