प्रियंका ने डिश बनाते हुए कुकिंग स्किल्स के बारे में की बात, बोलीं- मुझे खाना बनाने नहीं आता, पापा ने नहीं कभी किचन में जाने दिया

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका ने डिश बनाते हुए कुकिंग स्किल्स के बारे में की बात, बोलीं- मुझे खाना बनाने नहीं आता, पापा ने नहीं कभी किचन में जाने दिया

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में प्रियंका का एक्शन अवतार देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। ये सीरीज 28 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सीरीज को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉस मिला। अब हाल ही में प्रियंका एक शो में पहुंची थी, जहां पर उन्होंने डिश बनाते हुए अपनी कुकिंग स्किल्स के बारे में बात की। प्रियंका खुद को अच्छा कुक नहीं मानती है। उन्होंने बताया कि पिता आकाश चोपड़ा ने हमेशा किचन में जाने से उन्हें रोका और उन्होंने कभी भी खाना बनाना नहीं सीखा है।



खुद को अच्छा कुक नहीं मानती प्रियंका



दरअसल एक्ट्रेस वोग के शो नाउ सर्विंग में पहुंची थी। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि स्टफ्ड ऑमलेट चोपड़ा परिवार की ट्रेडिशनल रेसिपी थी। जब वह छोटी थी, तब हर रविवार उनके पिता इसे बनाया करते थे। इंडियन नाश्ता उनका फेवरेट है। 




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



ये खबर भी पढ़िए....






मुझे खाना बनाने नहीं आता- प्रियंका 



प्रियंका ने अपनी कुकिंग स्किल्स के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें खाना बनाने नहीं आता है। उनके पिता हमेशा किचन में जाने से मना करते थे। जब भी वह किचन में जाती तो कहते- तुम रसोई में क्या कर रहे हो, यहां आओ। तो उन्होंने खाना कभी नहीं सीखा। क्योंकि वो ऐसी चीजों में बिल्कुल विश्वास नहीं करते थे कि कुकिंग सिर्फ महिलाओं का काम है। वो इस तरह की सोच के सख्त खिलाफ थे। उन्होंने बताया कि वह अच्छी कुक नहीं है। 


प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra Bollywood News बॉलीवुड न्यूज प्रियंका  कुकिंग स्किल्स प्रियंका सीरीज सिटाडेल priyanka cooking skills priyanka series citadel