बिग बॉस में निमृत के एविक्शन से प्रियंका के फैंस खुश, बोले- शो में कुछ नहीं करती थीं;अब प्रियंका को विनर बनने से कोई नहीं रोक सकता

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बिग बॉस में निमृत के एविक्शन से प्रियंका के फैंस खुश, बोले- शो में कुछ नहीं करती थीं;अब प्रियंका को विनर बनने से कोई नहीं रोक सकता

MUMBAI. 'बिग बॉस 16' के फिनाले एपिसोड की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। अब शो में बिग बॉस पहले से ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड और फिनाले से कुछ दिन पहले ही 'छोटी सरदारनी' यानी निमृत कौर बाहर हो गई हैं। उनके शो से बाहर होने की वजह से प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस काफी खुशा है। वह सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें शो में निमृत बिना किसी बात पर प्रियंका को टारगेट करती थी। पीठ-पीछे वह हमेशा प्रियंका की बुराई करतीं थी। 




— PCC ???? (@priyankafied) February 5, 2023



घर में बचे 5 कंटेस्टेंट्स



दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड से निम्रत बाहर हो गई है। उनके एविक्शन से अब बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की रेस में केवल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। वहीं घर के अंदर निम्रत मंडली का हिस्सा थीं और सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर के फैंस निम्रत के एविक्शन को सही ठहरा रहे हैं। प्रियंका के फैंस खुशी से झूम उठे है।  



ये खबर भी पढ़िए....






प्रियंका के फैंस ने मनाया जश्न 



सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अच्छा है निमृत शो से बाहर हो गई,वह वैसे भी शो में कुछ नहीं कर रही थीं। निमृत भी मंडली का हिस्सा थी। मंडली के एक और सदस्य के एविक्शन से यूजर्स का कहना है कि फाइनली मंडली का एक और विकेट गिरा। वहीं दूसरी तरफ निमृत के फैंस का दिल टूट गया है। उनका कहना है कि निमृत शो की असली विनर है। वहीं लोग शो में शिव और निमृत की बॉन्डिंग को काफी पसंद करते थे। बता दें बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसमें सबको इस सीजन का विजेता मिलेगा। 


Nimrit out of Bigg Boss बिग बॉस 16 निमृत के  फैंस का टूटा दिल निमृत के  एविक्शन से  प्रियंका के फैंस खुश bigg boss 16 बिग बॉस से निमृत बाहर Nimrit fans heartbroken Priyanka fans happy with Nimrit eviction
Advertisment