निक के सामने रेड कार्पेट पर प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन को किया किस, फैंस को आई दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
निक के सामने रेड कार्पेट पर प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन को किया किस, फैंस को आई दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद 

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड रोम कॉम ‘लव अगेन’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है। प्रियंका और सैम ह्यूगन की फिल्म ‘लव अगेन’का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' को लेकर भी प्रियंका काफी चर्चे में बनी हुई हैं। बता दें, प्रियंका की बेव सीरिज 'सिटाडेल' 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरिज को भी फैंस काफी पसंद कर रहे है। अब फैंस प्रियंका की नई फिल्म से भी काफी उम्मीद लगा कर बैठे है। 




View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi ???? (@jerryxmimi)




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



दौनों की कैमिस्ट्री फैंस को आई पसंद 



दरअसल सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटो में रेड कार्पेट पर प्रियंका ने निक के सामने अपने को-स्टार सैम ह्यूगन ने नाक पर प्यार भरा किस कर दिया। फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। किस करते वक्त प्रियंका ने पाउट बनाया, लेकिन सैम ने उनकी गर्दन पर किस कर दिया। बता दें, हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का न्यूयॉर्क में प्रीमियर रखा गया थी। यहीं पर ही प्रियंका पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं।



इस लुक में आए नजर



लव अगेन के प्रीमियर में प्रियंका निक के हाथों में हाथ डालकर पहुंची थीं। उन्होंने ब्लश ब्लू गाउन पहना था। साथ में उन्होंने हाई हील्स पहनी थी। स्ट्रेट बाल और ऑफ शोल्डर गाउन उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। जबकि निक ने ग्रे सूट पहना था।




View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi ???? (@jerryxmimi)



ये खबर भी पढ़िए....






एसएमएस फर डिच’ की रीमेक है लव अगेन



लव अगेन में प्रियंका इस फिल्म में प्रियंका मीरा रे के किरदार में नजर आने वाली हैं। एक ऐसी महिला जो अपने पति की मौत के बाद ये नहीं जानती कि उसका नंबर कोई और यानि सैम ह्यूगन इस्तेमाल कर रहा है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। प्रियंका स्टारर ये फिल्म फेमस जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ की रीमेक है। फिल्म में निक ने कैमियो रोल प्ले किया है। वहीं, फिल्म में रोब एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। बता दें, लव अगेन’ पहले 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि बाद में इसकी रिलीज डेट में कुछ बदलाव किए गए। अब लव अगेन 5 मई 2023 को रिलीज होने वाली है।  

 


प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra Bollywood News बॉलीवुड न्यूज प्रियंका ने किया ह्यूगन को किस हॉलीवुड एक्टर सैम ह्यूगन Priyanka kissed Heughan Priyanka Chopra Hollywood Movie Love Again Hollywood actor Sam Heughan