प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दुनिया के सामने किया रिवील, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- फाइनली बेबी की झलक दिखी,बेहद प्यारी है

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दुनिया के सामने किया रिवील, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- फाइनली बेबी की झलक दिखी,बेहद प्यारी है

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बेटी का नाम बच्ची की नानी और दादी के नाम पर, मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका और निक की बेटी मालती का चेहरा देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि कई बार एक्ट्रेस बेटी की फोटो शेयर कर चुकीं है, लेकिन उन्होंने कभी चेहरा नहीं दिखाया था। वह अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर छिपाती हुई नजर आती हैं। अब कपल ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है। मालती पापा निक के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं। 





प्रियंका ने बेटी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरंस दी





दरअसल प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए है। इनमें मालती भी नजर आ रहीं है। प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए काफी खुश लग रही थीं। प्रियंका और निक लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम में पुहंचे थे। इसमें निक ने केविन और जो जोनास के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया था। वीडियो में निक ब्रदर्स मंच पर कदम रखते हुए दिख रहे हैं। 







View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)





ये खबर भी पढ़िए...











इस लुक में आ रहे दोनों नजर





प्रियंका ने ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। इसके साथ उन्होंने अर्थी-टोन्ड मेकअप, एक पेयर स्टेटमेंट ग्लास और गोल्डन ईयररिंग्स पहनी है। जबकि मालती ने व्हाइट टॉप पहना है, जिसे क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ पेयर किया गया था। मालती काफी क्यूट लग रहीं है। सोशल मीडिया पर मालती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है। 





2018 में लिए सात फेरे





प्रियंका और निक 2018 दिसंबर में ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल सरोगेसी के जरिए उन्होंने बेटी को जन्म दिया। 



Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra and Nick Jonas Priyanka Chopra Reveals Daughter Face Priyanka- Nick daughter Malti Malti Mary Chopra प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्रियंका- निक की बेटी मालती मालती मैरी चोपड़ा